बिग बॉस 11 में सभी कंटेस्टेंट को उनके घरवालों और चाहनेवालों से मिलने का एक मौका दिया गया था। लेकिन ऐसे में हिना खान और उनके ब्वॉयफ्रेंड को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें कि इस दौरान रॉकी ने हिना को एक बड़ा वादा भी किया था....
शो में सबसे ज्यादा स्टाइलिस्ट कंटेस्टेंट हिना खान बिग बॉस के शो से पहले आठ साल तक स्टार प्लस पर बहू का किरदार निभाती रहीं और वे शो में आने से पहले ही पॉपुलर हो चुकी हैं। ऐसे में एक सनसनी खबर ने उनकी पॉपुलरिटी को और बढ़ा दिया है।
दरअसल, बात ये है कि बिग बॉस सीजन 11 में हिना ही नहीं बल्कि उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल को भी घर में आने का प्रस्ताव दिय गया था। लेकिन रॉकी ने शो में आने से साफ इनकार कर दिया और हिना को अकेले ही शो में आना पड़ा। इतना ही नहीं हिना शो में आने के बाद काफी सधा हुआ गेम खेल रही हैं।
शो में कंटेस्टेंट के परिजनों के आने के दौरान रॉकी ने हिना खान के सामने शादी का भी प्रस्ताव रखा था। सूत्रो के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। बता दें कि रॉकी ने प्यार का इजहार भी बिग बॉस के शो में आकर ही किया।
बता दें कि घर का खेल पूरी तरह से पलट चुका है। क्योंकि घर के हालात ऐसे हो चुके हैं कि कोई भी चौंकाने वाला एविक्शन हो सकता है। इसका सीधा सा उदाहरण है हितेन तेजवानी। हितेन घर में पिछले 11 हफ्तों से बहुत ही सधी हुई गेम खेल रहे थे, लेकिन कब एक ही झटके में वे बाहर हो गए किसी को पता ही नहीं चला।