बिग बॉस के फिनाले होने में केवल चार हफ्ते ही बचे हैं। ऐसे में घर में रह रहे बाकी के आठ कंटेस्टेंट अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। लेकिन इससे पहले जान लें शो में होने वाले सात महा टि्वस्ट के बारे में...
शो की दिन प्रतिदिन बढ़ती पॉपुलरिटी और टीआरपी को देखते हुए पहले ही दो हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया है। साथ ही आपको बता दें कि शो में जनवरी के दूसरे हफ्ते में ही विनर भी घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में विनर की लिस्ट में तीन नाम सबसे पहले आ रहे हैं।
जी हां, शो में मास्टमाइंड के नाम से पहचान रखने वाले विकास गुप्ता और पहले ही दिन से उनकी दुश्मन बनी शिल्पा शिंदे इसके बाद घरवालों के द्वारा अहंकारी कही जाने वालीं हिना खान का नाम बतौर टॉप 3 सामने आ रहा है। इतना ही नहीं ये बात भी सामने आ रही है कि कोई भी कंटेस्टेंट पैसा लेकर गेम को बीच में भी छोड़ सकता है।
यहां तक कि सबसे चौंकाने वाली बात ये भी है कि जीरो हुई प्राइज मनी को एक बार फिर से हासिल किया जा सकता है। बता दें कि 'स्पेसशिप टास्क' में हिना की वजह से शो की ईनामी राशि शून्य हो गई थी। लेकिन बिग बॉस शो के आखिरी दो हफ्तों में इसे वापस कमाने का मौका दे रहा है।
बता दें कि इस वीकेंड का वार में एक साथ दो कंटस्टेंट के बेघर होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। इतना ही नहीं घर में एक 'टिकट टू फिनाले टास्क' भी होगा जिसके तहत जीतने वाला एक कंटेस्टेंट सीधे फाइनल में एंट्री कर लेगा और अंत तक सेफ भी रहेगा।