फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेहा संग आदित्य की शादी पर बोले उदित नारायण, 'मैं उसे चिढ़ाता हूं और कहता हूं कि उससे शादी कर लो'

Thu, 27 Feb 2020 08:52 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 27 Feb 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
aditya narayan father udit narayan talk about his son wedding with neha kakkar
Udit Narayan - फोटो : Social Media

नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण पिछले दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में आ गए थे। रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 11' में नेहा और आदित्य की फर्जी शादी का खेल रचा गया । वहीं कुछ फैंस ने इसे सच भी मान लिया । मीडिया में भी दोनों की शादी की खूब चर्चा हुई थी । बाद में आदित्य नारायण ने कहा था कि ये सब सिर्फ शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए किया गया था । 

aditya narayan father udit narayan talk about his son wedding with neha kakkar
नेहा कक्कड़, उदित नारायण - फोटो : Social Media

वहीं नेहा ने भी शादी की खबरों को नकारते हुए कहा था, 'आदित्य एक बहुत अच्छा लड़का है । उसका दिल बहुत साफ है । मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरा बहुत अच्छा दोस्त आदित्य इस साल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी कर लेगा । मैं उसे आने वाले जीवने के लिए बधाई देती हूं ।' अब आदित्य की शादी पर उनके पिता उदित नारायण का बयान आया है । 

aditya narayan father udit narayan talk about his son wedding with neha kakkar
udit narayan - फोटो : social media
उदित नारायण ने सारेगामापा लिटिल चैंप्स के लॉन्च पर कहा, 'आपको यकीन नहीं होगा कि मैं उसे आज भी उसे नेहा का नाम लेकर चिढ़ाता रहता हूं कि उससे शादी कर लो । लेकिन वो मुझे नजरअंदाज करता है । वो कहता है कि उसे अपने करियर पर फोकस करना है । नेहा आज की टॉप सिंगर्स में शुमार है और वो बहुत अच्छा कर रही है ।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
aditya narayan father udit narayan talk about his son wedding with neha kakkar
Neha Kakkar and Aditya Narayan - फोटो : Social Media

उदित ने आगे कहा, 'आदित्य अपने करियर में आगे बढ़ रहा है । जब वो 5 साल का था तब उसने मेरे साथ गाना शुरू कर दिया था । उसका पहला गाना  ‘I love you daddy’ था । इसके बाद तो उसे बहुत ऑफर मिले । मैं आदित्य के करियर से खुश हूं और उस पर मुझे गर्व है । जिस तरह वो बोलता है और डांस करता है, वो मुझे बहुत पसंद है ।'

विज्ञापन
aditya narayan father udit narayan talk about his son wedding with neha kakkar
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media
बता दें कि कुछ दिनों पहले नेहा और आदित्य का एक वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ था। इस गाने का नाम गोवा बीच है। इस गाने का निर्देशन नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने किया है। नेहा-आदित्य के गाने को फैंस ने बहुत पसंद किया है। 



मौनी रॉय संग इन दो अभिनेताओं ने जमकर खेली होली, रेमो डिसूजा भी ठुमके लगाते आए नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed