फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Family Full House with Rohit Sharma when and where to watch Rohit Sharma debut TV show

रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू: क्रिकेट का मैदान छोड़ मनोरंजन की पिच पर उतरेंगे क्रिकेटर, कब देख सकते हैं शो?

Sat, 19 Sep 2026 03:41 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Sep 2026 03:41 PM IST
सार

Rohit Sharma Show: भारतीय क्रिकेट टीम के हिटमैन रोहित शर्मा एक अलग अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। उनका शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' जल्द ही टीवी के जरिए फैंस का मन बहलाता दिखाई देगा।

विज्ञापन
Family Full House with Rohit Sharma when and where to watch Rohit Sharma debut TV show
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा जल्द ही अपना एक शो लेकर आ रहे हैं। इस शो का नाम 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' है। इसके जरिए वह पहली बार टीवी स्क्रीन पर दिखाई देगें। जानें इस शो के बारे में….

विज्ञापन


शो में क्या होगा खास?
शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' से पहली बार हिटमैन रोहित शर्मा क्रिकेट पिच छोड़कर छोटे पर्दे पर नजर आएंगे। इस शो में वह होस्ट के रूप में शामिल होंगे। इस शो का प्रीमियर 19 सितंबर 2026 को किया जाएगा। यहां रोहित शो में शामिल प्रतिभागियों को दिलचस्प चुनौतियां देते और उनसे मजेदार बातचीत करते दिखेंगे। 

विज्ञापन

Family Full House with Rohit Sharma when and where to watch Rohit Sharma debut TV show
भारती और कुणाल खेमू के साथ रोहित शर्मा - फोटो : instagram @sonyliv

पहले एपिसोड में दिख सकते हैं ये मेहमान

  • शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' के कई प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
  • इन अलग-अलग प्रोमो में कई गेस्ट दिखाई दे रहे हैं।
  • एक प्रोमो में कॉमेडियन भारती सिंह और और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया दिखाई दिए।
  • वहीं एक अन्य प्रोमो में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर और श्रेयस अय्यर भी नजर आए। 
  • इसके अलावा शो के पहले एपिसोड में कुणाल खेमू अभिनीत फिल्म 'वाइब' की स्टार कास्ट भी नजर आ सकती है।
विज्ञापन

Family Full House with Rohit Sharma when and where to watch Rohit Sharma debut TV show
रोहित शर्मा टीवी पर करेंगे नया शो - फोटो : इंस्टाग्राम@rohitsharma45

कहां देखें यह शो? 

  • रोहित शर्मा के शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' का निर्माण सोनी पिक्चर्स कर रहा है।
  • यह शो टेलीविजन और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएगा।
  • दर्शक इसे सोनी लिव पर देख सकते हैं। शो शनिवार और रविवार दोनों दिन रात 9.30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

Family Full House with Rohit Sharma when and where to watch Rohit Sharma debut TV show
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : इंस्टाग्राम- @virendersehwag

जल्द सहवाग भी करेंगे ओटीटी डेब्यू
बता दें कि इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के कई पूर्व क्रिकेटर, मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ सौरव गांगुली पहले से ही 'बिग बॉस बांग्ला' के नए सीजन को होस्ट कर रहे हैं। 
वहीं दूसरी तरफ पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' होस्ट करते नजर आएंगे। स्वरा भास्कर, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी और पॉलिटिशियन शहजाद पूनावाला भी इस शो में हिस्सा लेंगे। इसका प्रीमियर 26 सितंबर 2026 से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed