फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   waheeda rehman will play important role in anubhav sinha and sudhir mishra film mahatma gandhi

वहीदा रहमान: गांधी पर आधारित फिल्म में खास किरदार निभाएंगी अभिनेत्री, पांच साल बाद परदे पर करेंगी वापसी

Sat, 19 Sep 2026 07:22 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Sep 2026 07:22 PM IST
सार

Waheeda Rehman Joined Sudhir Mishra Film: महात्मा गांधी पर आधारित अपकमिंग फिल्म की कास्ट में मनोज बाजपेयी के अलावा एक और दिग्गज एक्ट्रेस का नाम शामिल हो गया है। फिल्म के मेकर्स ने शनिवार को जानकारी दी कि वहीदा रहमान भी अब इस फिल्म का हिस्सा हैं। जानें क्या बोले निर्देशक?

विज्ञापन
waheeda rehman will play important role in anubhav sinha and sudhir mishra film mahatma gandhi
मनोज बाजपेयी और वहीदा रहमान - फोटो : X

विस्तार

फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा और सुधीर मिश्रा इन दिनों महात्मा गांधी पर आधारित फिल्म पर काम कर रहे हैं। इन दिनों इसका प्री-प्रोडक्शन वर्क जारी है। खबर है कि फिल्म से दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान भी जुड़ चुकी हैं। 88 साल की वहीदा इस फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगी। 

विज्ञापन


किस किरदार में होंगी वहीदा? 
इस फिल्म में बापू के जीवन के प्रमुख 21 दिन दिखाए जाएंगे। फिल्म में मनोज बाजपेयी, जहां महात्मा गांधी का किरदार निभा रहे हैं। वहीं वहीदा रहमान, बापू की मां पुतली बाई के किरदार में दिखाई देंगीं। इसके अलावा सौरभ शुक्ला भी फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

विज्ञापन

waheeda rehman will play important role in anubhav sinha and sudhir mishra film mahatma gandhi
मनोज बाजपेयी, वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक सुधीर मिश्रा ने जताई खुशी 
फिल्म के निर्देशक सुधीर मिश्रा ने वैरायटी से बातचीत में वहीदा रहमान को कास्ट करने की खुशी जताई। उन्होंने कहा, ‘मुझे यह कहते हुए बहुत खुशी हो रही है कि वहीदा जी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रही हैं! ‘प्यासा’, ‘साहिब बीबी और गुलाम’, ‘कागज के फूल’ और ‘गाइड’ जैसी फिल्म्स से मेरा बहुत गहरा और निजी जुड़ाव है। मैं उनकी इन फिल्मों को देखते हुए बड़ा हुआ हूं, ज्यादातर बड़े पर्दे पर, और इन फिल्मों ने मेरे दिल और सोच पर ऐसी जगह बनाई है, जिसे मैं लफ्जों में पूरी तरह बता नहीं सकता। मुझे अब भी यकीन नहीं होता कि इन ऐतिहासिक फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं वहीदा जी अब मेरे डायरेक्ट किए जा रहे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रही हैं। यह मेरे लिए बहुत खास और किसी सपने जैसा लग रहा है। इस फिल्म में उनका होना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है।’

विज्ञापन

waheeda rehman will play important role in anubhav sinha and sudhir mishra film mahatma gandhi
सुधीर मिश्रा, अनुभन सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के निर्माता-निर्देशक 
महात्मा गांधी पर बनने वाली इस अनटाइटल्ड फिल्म का निर्देशन सुधीर मिश्रा और अनुभव सिन्हा मिलकर कर रहे हैं। फिल्म को अनुभव सिन्हा और नरेंद्र हिरावत ने ए बनारस मीडियावर्क्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। वहीं एनएच स्टूडियोज इस फिल्म को प्रेजेंट कर रहे हैं। इस फिल्म में महात्मा गांधी के जीवन में लिए गए अहम फैसलों को दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed