बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा इन दिनों अपने नए शो 'मुझसे शादी करोगे' को लेकर चर्चा में हैं। इस शो में पारस अपना स्वयंवर करवा रहे हैं। उनकी दुल्हन बनने की दौड़ में कई लड़कियां हैं। इनमें से एक बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट जसलीन मथारू भी हैं। बीते दिनों जब जसलीन ने शो में एंट्री ली थी तो पारस उन्हें देखकर बहुत खुश हुए ऐसे में अब जसलीन मथारू और पारस छाबड़ा काफी नजदीक आ गए हैं। इन दोनों की नजदीकियों से 'मुझसे शादी करोगे' की एक कंटेस्टेंट को काफी परेशानी होने लगी है।
Mujhse Shaadi Karoge: पारस-जसलीन की नजदीकियों से परेशान हुई ये कंटेस्टेंट, दूल्हे को बयां किया दर्द
ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि अंकिता श्रीवास्तव हैं। दरअसल बीते दिनों 'मुझसे शादी करोगे' में पारस छाबड़ा और जसलीन मथारू ने 'काला चश्मा' गाने पर परफॉर्मेंस दी। इन दोनों की परफॉर्मेंस को जहां सभी कंटेस्टेंट काफी मजे से ले रहे थे तो वहीं अंकिता श्रीवास्तव इन दोनों की केमेस्ट्री को देखकर काफी परेशान हो रही थीं। अपनी परेशानी को उन्होंने पारस के साथ साझा भी किया। अंकिता ने कहा, 'मुझे मेरा टाइम चाहिए। मैं बहुत प्रैक्टिकल लड़की हूं। आपको लगता है कि मैं इससे भी बात करूं और उससे भी। मुझे गुस्सा आता है।'
गौरतलब है कि 'मुझसे शादी करोगे' में जसलीन मथारू पारस के साथ स्पीड डेट पर जाने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं। वहीं पारस के साथ जसलीन की नजदीकियों से शो के बाहर मौजूद भजन सम्राट अनूप जलोटा भी काफी परेशान हैं। जसलीन मथारू अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड हैं। बीते दिनों पारस छाबड़ा के शो में जसलीन का शामिल होना अनूप जलोटा को पसंद नहीं आया है और वह पारस को जसलीन के लिए सही लड़का भी नहीं मानते हैं। इतना ही नहीं अनूप जलोटा जसलीन के लिए खुद को सबसे सही मानते हैं। ऐसे में अनूप जलोटा ने पारस छाबड़ा को लेकर बड़ा बयान दिया।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार अनूप जलोटा ने कहा है कि, 'शो में जाने से पहले जसलीन ने 'मुझसे शादी करोगे' को लेकर ढेर सारी बातें की थीं, लेकिन इस शो के बारे में हमें ठीक से बताया नहीं गया था। इसलिए मुझे नहीं पता कि पारस छाबड़ा कौन है जिससे जसलीन शादी करना चाहती है। मैंने पारस को बिग बॉस 13 में भी नहीं देखा और ना ही उनके बारे में कुछ भी पढ़ा है, लेकिन मैं पारस के बारे में जो बातें सुनी हैं उससे मुझे जसलीन की काफी फिक्र हो रही है।'
अनूप जलोटा ने आगे कहा कि, 'मैंने सुना है कि पारस लड़कियां बदलते रहते हैं, इसलिए उनके ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए पता चलता है कि वह लॉयल नहीं है। साथ ही जसलीन का टीचर होने के नातेे भी मेरा फर्ज बनता है कि मैं अपने स्टूडेंट्स की सुरक्षा करूं।' अनूप जलोटा ने ये भी कहा कि जसलीन के 'मुझसे शादी करोगे' जाने पर मुझे उनके पिता से बात करनी होगी।
पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं निक, सबके सामने पत्नी के साथ उम्र के फासले पर बोली ये बात