बिग बॉस 20: वीकेंड का वार पर पहुंचेंगे सिद्धार्थ और तमन्ना, सलमान ने दूर किया माही और यंग डीएसए के बीच का भ्रम
Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 20’ में माही विज और यंग डीएसए के बीच हुए विवाद को सलमान खान ने ‘वीकेंड का वार’ में सुलझा दिया है। इसी के साथ शो पर ‘द वन’ की कस्ट तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी प्रमोशन करने पहुंचीं।
विस्तार
‘बिग बॉस’ के हर सीजन की तरह इस 20वें सीजन में प्रतिभागियों के बीच होने वाली तकरार दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रही है। अब हाल ही में शो पर माही विज और यंग डीएसए के बीच हुई बहस का फैसला शो के होस्ट सलमान खान ने किया। इसी के साथ फिल्म ‘द वन’ की टीम भी सलमान के शो पर अपनी फिल्म प्रमोट करने पहुंची।
सलमान ने सुलझाया माही और डीएसए का मामला
‘बिग बॉस 20’ के प्रतिभागी माही और डीएसए के बीच पिछले एपिसोड में हुए कन्फयूजन को सलमान खान ने दूर कर दिया। दरअसल, ‘वीकेंड का वार’ के स्पेशल एपिसोड में सलमान खान ने सच की टोपी नाम का एक स्पेशल टास्क रखा। इसमें जिस प्रतिभागी के सर पर यह टोपी है उसे सच बोलना था। उसके बोलने के बाद सलमान खान यह फैसला करते हैं कि प्रतिभागी सच बोल रहा है या नहीं।
क्या बोलीं माही?
इस टास्क के दौरान माही विज को यह टोपी दी गई। इसके साथ ही माही से सवाल पूछा गया कि क्या उन्होंने यंग डीएसए को अभद्र शब्द कहे? इस पर माही ने कहा कि उन्होंने यंग के लिए कुछ गलत नहीं कहा था। इसके बाद सलमान ने कहा कि माही ने उस स्थिति को बुरा कहा था, न कि डीएसए को।
इस तरह सलमान ने माही की इस बात को लेकर यंग समेत सभी घरवालों का भ्रम दूर कर दिया।
सेट पर पहुंची ‘द वन’ की कास्ट पहुंची
‘बिग बॉस 20’ के खास एपिसोड वीकेंड का वार में फिल्म ‘द वन’ की कास्ट भी पहुंची। इस दौरान तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी सेट पर मौजूद रहे। संभवत: दाेनों कलाकार कुछ देर के लिए घर के अंदर भी जाएं। शो का यह एपिसोड आज राज 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा।
कहां देखें 'बिग बॉस 20'?
- सलमान खान ने एक बार फिर 'बिग बॉस' के 20वें सीजन के होस्ट के तौर पर वापसी की है।
- शो रात 10:30 बजे कलर्स पर देखा जा सकता है।
- इसमें माही विज, अर्शिफा खान, ईशा रिखी, रिया अहीर, काजी तौकीर और कनिका मान जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।