फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Radhika Apte Reveals When Filmmakers Wants Actress Perform Action Sequence In Innerwear

राधिका आप्टे: 'सिर्फ इनरवियर्स में...', फिल्म मेकर्स ने की अभिनेत्री से कैसी अजीब मांग? खुद किया खुलासा

Sat, 19 Sep 2026 02:53 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sat, 19 Sep 2026 02:53 PM IST
सार

Radhika Apte: अभिनेत्री राधिका आप्टे ने हाल ही में कुछ फिल्ममेकर्स की पोल खोलते हुए बताया है कि कैसे वह एक एक्शन सीन के लिए उनसे शर्ट के बटन खोलने के लिए कह रहे थे। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या बताया।

विज्ञापन
Radhika Apte Reveals When Filmmakers Wants Actress Perform Action Sequence In Innerwear
राधिका आप्टे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री राधिका आप्टे इन दिनों 'लस्ट स्टोरीज 3' में नजर आ रही हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है और फिल्मों में दिखाई जा रही बेवजह की न्यूडिटी पर भी सवाल उठाए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने अपने एक निजी अनुभव का खुलासा करते हुए फिल्ममेकर्स की पोल खोल दी है। 
विज्ञापन


राधिका ने बताया कि अपने करियर के शुरुआत में उन्होंने कई बोल्ड और अलग तरह के किरदार निभाए हैं। लेकिन इसकी वजह से कुछ फिल्ममेकर्स यह मानने लगे कि वह ऐसे सीन करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगी, भले ही उनकी जरूरत स्क्रिप्ट में न हो। सिर्फ इतना ही नहीं, अभिनेत्री से बिना किसी खास वजह के को-स्टार्स को किस करने के लिए कहा गया और यहां तक कि एक एक्शन सीन इनरवियर में करने को भी कहा गया।
विज्ञापन

Radhika Apte Reveals When Filmmakers Wants Actress Perform Action Sequence In Innerwear
राधिका आप्टे - फोटो : इंस्टाग्राम@radhikaofficial
क्या बोलीं राधिका आप्टे?
जूम के साथ बात करते हुए राधिका ने बताया कि उनकी कुछ फिल्मों में न्यूड सीन करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में यह सोच बनने लगी थी कि वह ऐसे सीन करने के लिए आसानी से तैयार हो जाएंगी। एक्ट्रेस ने कहा, 'शुरुआत में मैंने करीब चार-पांच फिल्में की थीं, जिनमें मैं पूरी तरह न्यूड थी। बहुत से लोग सोचते थे कि ये तो कर लेगी ना। इसलिए मुझे उन्हें बताना पड़ता है कि सुनिए, मैं असल में ऐसा नहीं करूंगी। मैं पूछना चाहती हूं कि आप ऐसा क्यों चाहते हैं? आप चाहते हैं कि मैं अभी उसे किस क्यों करूं? इस पर वे कहते हैं कि कर लो ना थोड़ा। मुझे बहुत से लोगों से यही जवाब मिलता है। आपको जानकर हैरानी होगी। बस थोड़ा किसिंग, सिर्फ 15 सेकंड का इम्प्रोवाइजेशन।'
विज्ञापन

Radhika Apte Reveals When Filmmakers Wants Actress Perform Action Sequence In Innerwear
राधिका आप्टे - फोटो : इंस्टाग्राम@radhikaofficial
कौनसे सीन के लिए फिल्ममेकर्स ने की अजीब मांग?
राधिका ने एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान मिली अजीब मांग के बारे में भी बताया। अभिनेत्री ने कहा, 'एक सेट पर उन्होंने मुझसे कहा कि क्या आप ये एक्शन सीन कर सकती हैं? अगर आप शर्ट के बटन न लगाएं तो? मैंने कहा कि ये एक्शन सीन है। फिर शर्ट तो हिलेगी ना? बेसिक फिजिक्स। वे बोले कि अगर आप सिर्फ इनरवियर में करें तो?’ मैं सोचने लगी कि वह मुझसे करवाना क्या चाहते हैं?' बता दें कि राधिका की हालिया रिलीज फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 3' 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed