फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mouni Roy shoots a Holi song with Varun Sharma and Sunny Singh

मौनी रॉय संग इन दो अभिनेताओं ने जमकर खेली होली, रेमो डिसूजा भी ठुमके लगाते आए नजर

Wed, 26 Feb 2020 11:59 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 26 Feb 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mouni Roy shoots a Holi song with Varun Sharma and Sunny Singh
Mouni Roy, Varun Sharma and Sunny Singh - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

'सोनू के टीटू की स्वीटी' फेम सनी सिंह अभी से होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस खास त्यौहार के लिए एक गाना शूट किया है। इस गाने में वरुण शर्मा और मौनी रॉय भी उनका साथ दे रहे हैं। इस गाने का नाम 'होली में रंगीला' है। गाने का वीडियो जल्द ही रिलीज होने वाला है। इसकी शूटिंग की कुछ खास तस्वीरें हम आपके लिए लेकर आए हैं।

विज्ञापन

Mouni Roy shoots a Holi song with Varun Sharma and Sunny Singh
Mouni Roy, Varun Sharma and Sunny Singh - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

मुंबई के चांदीवली स्टूडियो में शूट किए गए इस गाने के बारे में मौनी रॉय कहती हैं, 'यह मेरा पहला होली का गाना है जिसके लिए रेमो सर के निर्देशन में काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं।' वहीं सनी सिंह के अनुसार सेट पर सभी कलाकारों में ऐसा उत्साह था मानो आज का दिन ही होली हो। सभी ने शूट के दौरान खूब मस्ती की।' अपने अनुभव साझा करते हुए वरुण शर्मा कहते हैं, 'यह कमाल का अनुभव रहा है। जिस तरह से हमने मस्ती और धमाल मचाते हुए इस गाने को शूट किया है उस वजह से मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को भी यह गाना खूब पसंद आने वाला है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Mouni Roy shoots a Holi song with Varun Sharma and Sunny Singh
Remo D'Souza - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

रेमो डिसूजा की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' ने हाल ही में सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया। फिल्म में एक बार फिर से वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी नजर आई। फिल्म में प्रभुदेवा से लेकर दूसरे डांसर्स ने भी अपने डांस से सभी का दिल जीत लिया। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई। रेमो इस साल फिल्म 'डांसिग डैड' बनाने जा रहे हैं।

Doordarshan Review: इस फिल्म में जान है, जरूर देखिए मनु ऋषि चड्ढा की संजीव कुमार जैसी अदाकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed