फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बचपन में ही कर दी गई थी टुन टुन के माता- पिता की हत्या, ऐसे बनीं बॉलीवुड की पहली कॉमेडियन

Sat, 11 Jul 2020 05:16 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 11 Jul 2020 05:16 AM IST
विज्ञापन
Uma Devi Khatri aks Tun tun Birthday Special Unknown Interesting Facts about her life
टुन टुन - फोटो : Social Media

टुन टुन... बॉलीवुड का वो नाम है, जिसे सुनते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। आज की पीढ़ी भले ही इस नाम से अंजान हो लेकिन उन्हें बॉलीवुड का पहला कॉमेडियन कहा जाता है। टुन टुन का असली नाम उमा देवी खत्री था, उनका जन्म उत्तर प्रदेश के अमरोहा में 11 जुलाई, 1923 को हुआ था। जब वो छोटी ही थीं तभी जमीन के लिए उनके माता-पिता और भाई की हत्या कर दी गई। आज टुन टुन के जन्मदिन पर आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।


 

Uma Devi Khatri aks Tun tun Birthday Special Unknown Interesting Facts about her life
टुन टुन - फोटो : Social Media

बचपन से ही टुन टुन को गाने का काफी शौक था। वो अक्सर रेडियो पर गाना सुनकर उसका रियाज किया करती थीं। टुन टुन की बचपन से ही तमन्ना थी कि मुंबई जाकर गायकी में अपना करियर बनाएं, लेकिन उस दौर में लड़कियों का पढ़ाई करना तक मुश्किल था, तो गायिका बनना तो दूर की बात थी। 23 साल की उम्र में टुन टुन अपना घर छोड़कर भाग गईं।
 

Uma Devi Khatri aks Tun tun Birthday Special Unknown Interesting Facts about her life
टुन टुन - फोटो : Social Media

भागकर टुन टुन सीधे मुंबई में संगीतकार नौशाद अली के बंगले पर पहुंची और उनका दरवाजा पीटने लगीं। नौशाद के सामने वो जिद पर अड़ गईं कि अगर उन्हें गाने का मौका नहीं मिला, तो वो उनके बंगले से समुद्र में कूद जाएंगीं। इसके बाद नौशाद ने उनका छोटा सा ऑडिशन लिया। वामिक अजरा फिल्म से टुन टुन को पहली बार गाने का मौका मिला। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uma Devi Khatri aks Tun tun Birthday Special Unknown Interesting Facts about her life
टुन टुन - फोटो : Social Media

'अफसाना लिख रही हूं', 'ये कौन चला मेरी आंखों में समा कर' और 'आज मची है धूम झूम खुशी से झूम' जैसे गाने आज भी लोगों की जुबां पर अक्सर सुनने को मिल जाते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि इस खूबसूरत गाने को आवाज देने वाली गायिका का नाम है टुन टुन।
 

विज्ञापन
Uma Devi Khatri aks Tun tun Birthday Special Unknown Interesting Facts about her life
टुन टुन - फोटो : Social Media

टुन टुन का करियर बतौर गायिका ठीक चल रहा था, लेकिन उस दौर में कई नई गायिकाएं फिल्मी दुनिया में आने लगी थीं। टुनटुन को गाने मिलने कम हो गए, तो नौशाद साहब ने उनसे कहा कि तुम फिल्मों में एक्टिंग क्यों नहीं करती। फिल्मों में आने के लिए टुन टुन तैयार तो हो गईं, लेकिन साथ ही उन्होंने ये शर्त रखी कि अगर दिलीप कुमार के साथ फिल्म होगी तभी एक्टिंग करूंगी। नौशाद उनकी बात सुनकर हंस पड़े। लेकिन 1950 में टुन टुन की ये तमन्ना पूरी हुई और फिल्म बाबुल में दिलीप कुमार के साथ काम करने का मौका मिला।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed