{"_id":"5a4e157b4f1c1bbf2d8b4a3f","slug":"your-aadhaar-card-detail-is-selling-on-whats-app-in-just-500-rupees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"व्हॉट्सऐप पर सिर्फ 500 रुपए में बिक रही है आधार कार्ड के लिए दी गई आपकी सारी डीटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हॉट्सऐप पर सिर्फ 500 रुपए में बिक रही है आधार कार्ड के लिए दी गई आपकी सारी डीटेल
Fri, 05 Jan 2018 09:56 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 05 Jan 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
aadhaar card
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पिछले कुछ समय से आधार कार्ड ना सिर्फ लोगों की पहचान का जरिया बना है बल्कि बहुत सी सरकारी सेवाओं को पाने और कई सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए जरूरी हो गया है। आजकल बैंक खाते से लेकर फोन नंबर तक आधार कार्ड से लिंक करने की अनिवार्यता हो गई है। ऐसे में हर कोई इन जरूरी सेवाओं से आधार लिंक करा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा बन चुके आधार कार्ड की जानकारी बेची जा रही है।
2 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
आपको याद होगा कि केंद्र सरकार और आधार कार्ड जारी करने वाली सरकारी एजेंसी यूआईडीएआई ने दावा किया था कि आधार का डाटा पूरी तरह सुरक्षित है और इसे कोई लीक नहीं कर सकता, ना ही इसे चुराया जा सकता है। लेकिन इस एजेंसी के दावे के उलट अंग्रेजी अखबार दि ट्रिब्यून ने इस जानकारी को बेचे जाने का दावा किया है।
3 of 9
व्हाट्स एप
- फोटो : SOCIAL MEDIA
अखबार दि ट्रिब्यून ने व्हॉट्सऐप पर एक गुमनाम विक्रेता से एक सेवा खरीदने के दावा किया है। यह विक्रेता देश में अब तक बने 1 अरब आधार कार्ड की जानकारी को निर्बाध रूप से मुहैया कराता है। इसके बदले यह विक्रेता सेवा खरीदने वाले से कुछ पैसे वसूल करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
aadhaar link with bank
दि ट्रिब्यून के अनुसार उनके संवादाता ने आधार की जानकारी बेचने वाले रैकेट के एजेंट को पेटीएम के जरिए 500 रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद उसने अखबार के संवादाता के लिए एक गेटवे तैयार कर दिया। फिर एजेंट ने संवादाता को लॉगइन आईडी और पासवर्ड दिया, इसके जरिए लॉगइन करके आधार का पोर्टल देखा जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 9
aadhaar
इस तरह किसी शख्स ने आधार कार्ड बनवाते समय जो भी जानकारी यूआईडीएआई को मुहैया कराई होगी वो सब आप सिर्फ 500 रुपए देकर देख सकते हैं। इस जानकारी में आधार कार्ड बनवाने वाले का नाम, पता, पिन नंबर, फोटो, फोन नंबर और ईमेल आईडी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।