फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक और 'बाबा' हुआ गिरफ्तार, 'शरीर की शुद्धि' के नाम पर करता था दुष्कर्म

Mon, 01 Oct 2018 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 01 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
Yog Guru hari narayan baba arrested for sexual assulated in delhi
Baba

राजधानी में बाबाओं की करतूत सामने आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब जनकपुरी में रहने वाले योग गुरु हरि नारायण बाबा पर एक अध्यापिका ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी बाबा को नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे दिल्ली लेकर आ रही है। वहीं, पुलिस ने महिला के आरोप के आधार पर बाबा का सहयोग करने वाली दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, 24 वर्षीय पीड़िता एनसीआर के एक स्कूल में अध्यापिका हैं। पीड़िता ने महिला आयोग को शिकायत दी, जिसमें उसने जनकपुरी के योग गुरु हरि नारायण बाबा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। उसने बताया कि जुलाई माह में उसकी मुलाकात अपनी एक वरिष्ठ साथी सुनीता (बदला हुआ नाम) से हुई। वह भी एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापिका हैं।

Yog Guru hari narayan baba arrested for sexual assulated in delhi
baba

सुनीता ने पीड़िता को बाबा द्वारा दी जाने वाली एक चिकित्सा के बारे में बताया। उसने बताया कि कैसे शरीर और आत्मा के लिए चिकित्सा लाभकारी है। बताया कि उसने खुद उस बाबा से उपचार करवाया है। उसके बाद से वह पूरी तरह से ठीक हो गई। सुनीता ने पीड़िता का विश्वास जीत लिया और उसे आध्यात्मिक चिकित्सा के लिए जनकपुरी स्थित बाबा के आश्रम में चलने को कहा। सुनीता ने उसे बताया था कि बाबा शरीर का शुद्धिकरण करते हैं, जिससे बहुत आराम मिलता है। परमात्मा के दर्शन होते हैं और काफी अच्छा महसूस होता है।  

Yog Guru hari narayan baba arrested for sexual assulated in delhi
baba
पीड़िता को ऐसे फंसाया 
पीड़िता के मुताबिक सुनीता 10 जुलाई को स्कूल की छुट्टी होने के बाद उसे जनकपुरी स्थित बाबा के आश्रम लेकर पहुंची। इससे पूर्व उसने कह दिया था कि जिस दिन चिकित्सा करवानी है उस दिन वह सिर्फ फल खाकर वहां जाएगी। आश्रम में उनकी मुलाकात एक महिला से हुई, जिसने खुद को बाबा की सचिव बताया। सचिव ने पीड़िता को कई घंटे तक बातों में उलझाए रखा। जिससे पीड़िता मानसिक और शारीरिक रूप से थक गई। पीड़िता ने घर जाने की इच्छा जताई लेकिन सुनीता और सचिव ने उसे उपचार पूरा करवाने के लिए रात में आश्रम में रुकने पर जोर दिया और सुनीता ने उसे रोक लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Yog Guru hari narayan baba arrested for sexual assulated in delhi
demo pic

नशीला पदार्थ खिलाकर दिया घटना को अंजाम
पीड़िता के मुताबिक रात साढ़े 8 बजे सचिव पीड़िता पर क्रिया करने लगी। उसने पीड़िता को जमीन पर लिटा दिया। उसने बताया कि वह उसके शरीर के चक्र को खोल रही है। उसके बाद उसने बताया कि उसके नीचे का चक्र बंद है, जिसे बाबा खोलेंगे। उसे नहलाया गया और खाने के लिए दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि खाने में कुछ नशीला पदार्थ मिला हुआ था। उस पर बेहोशी छाने लगी। उसके बाद सचिव व सुनीता ने उसे अर्द्धनग्न अवस्था में कमरे में भेज दिया। कुछ देर बाद बाबा भी नग्न अवस्था में कमरे में आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
Yog Guru hari narayan baba arrested for sexual assulated in delhi
rape

पीड़िता ने महिला आयोग से की शिकायत 
पीड़िता ने बाद में घटना की शिकायत महिला आयोग से की। आयोग की टीम जनकपुरी थाने में पीड़िता के साथ पहुंची। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आश्रम पर छापा मारकर बाबा की सचिव को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बाबा आश्रम से फरार हो चुका था। पुलिस ने सचिव से पूछताछ के बाद पुलिस की एक टीम को नैनीताल भेजकर आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस की एक टीम ने पीड़िता की परिचित अध्यापिका सुनीता को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed