एपल के मैनेजर विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फोन पर बात की। केजरीवाल ने कल्पना को फोन कर सहानुभूति जताई। साथ ही यह आश्वासन भी दिया कि हम हर तरह से आपकी मदद के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि लखनऊ पुलिस ने शनिवार तड़के एपल के सेल्स मैनेजर विवेक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिसकर्मियों के इशारे पर मैनेजर ने गाड़ी नहीं रोकी तो सिपाही ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे युवक के सिर में जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विवेक हत्याकांड: हिंदू भाई कहकर फंसे केजरीवाल, ट्वीट पर शुरू हुई सियासत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बेगुनाह हिन्दू को दिनदहाड़े गोली मार दी। उनके हत्यारे से थाने में बिठा कर प्रेस कॉन्फ़्रेन्स करवाते हो। आपका मंत्री उनको अपराधी घोषित करता है। उनके लिए जब हम न्याय माँगते हैं तो भाजपा वाले कहते हैं हमारी औछी सोच है? https://t.co/XU0qxoeZxI
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 30, 2018
जबान संभालिये केजरीवाल जी
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) September 30, 2018
मोदी जी और भाजपा के विरोध में आप पागल हो चुके हैं, आपको इलाज़ की जरूरत हैं
आग भड़काने की कोशिश में आपको जेल जाना पड़ सकता हैं pic.twitter.com/OFLvVmy2kq
ये भाषा - हिन्दू को मारा,हिन्दू लड़कियों का रेप किया, हिंदुओं का क़त्ल - बिल्कुल आग लगा देना चाहते हैं देश में
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) September 30, 2018
देश जलाकर क्या मिलेगा? सत्ता? पैसा? ईनाम?
आप मोदी और भाजपा विरोध में पागल हो चुके हैं
ईलाज़ करवाइये https://t.co/HnS3knn67j
आप कार्यकर्ता देख लो ओछी सोच @ArvindKejriwal की जिसके कोम्प्रोमाईज़ कर लो बोलने पर सोनी की मौत
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) September 30, 2018
संतोष कोहली की माता जी कसूरवार केजरीवल को सजा दिलाने के लिए लड़ रहीं हैं
विवेक तिवारी की हत्या हुई है,कसूरवार को सज़ा मिलेगी..हम उसके परिवार के साथ खड़े हैं @Uppolice @myogiadityanath https://t.co/DyIgu6RjcR
इसके बाद विवेक की पत्नी कल्पना ने आगे ये कहा कि, सहानुभूति देना तो ठीक है लेकिन इस मामले को जातिवाद से जोड़ना बहुत ही गलत है। कल्पना ने कहा कि ये जातिवाद का मामला नहीं है, आखिर केजरीवाल इतने जिम्मेदार होकर ये बात कैसे कह सकते हैं। कल्पना तिवारी ने आगे प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी सरकार में जातिवाद को कभी बढ़ावा नहीं मिला है। हर वर्ग हर तबके को बराबर का हक मिला है।