{"_id":"5c1cdd1fbdec2256bb25112b","slug":"year-ender-2018-all-big-incidents-events-of-delhi-ncr-in-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखिए साल 2018 की कभी न भूलने वाली ये बड़ी घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में देखिए साल 2018 की कभी न भूलने वाली ये बड़ी घटनाएं
Fri, 21 Dec 2018 06:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 21 Dec 2018 06:01 PM IST
2018 in pictures
- फोटो : अमर उजाला
कहते हैं कि एक तस्वीर 1000 शब्दों के बराबर होती है। जो असर एक तस्वीर करती है कई बार वो बड़े-बड़े आर्टिकल नहीं कर पाते। तस्वीरों की खास बात ये भी है कि कई घटनाएं ऐसी होती हैं जिनकी एक तस्वीर सदा के लिए जेहन में बस जाती है और उसे देखते ही वो घटना याद आ जाती है। अब चूंकि साल 2018 अपने अंजाम की ओर है ऐसे में इस साल की कई ऐसी तस्वीरें हैं जो हमारे जेहन में हमेशा के लिए कैद हो गई हैं। आइए साल 2018 की सभी घटनाओं का रिकैप उन्हीं तस्वीरों के जरिए करते हैं...
2018 in pictures
- फोटो : अमर उजाला
अंकित सक्सेना हॉरर किलिंगः दिल्ली के होनहार यूट्यूबर अंकित सक्सेना को दूसरे समुदाय की लड़की से प्यार करने की सजा चुकानी पड़ी। 2018 के दूसरे महीने में ही अंकित को उसकी प्रेमिका के घरवालों ने बीच सड़क पर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद इस प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने की बहुत कोशिश की गई लेकिन अंकित के पिता ने ऐसा नहीं होने दिया।
2018 in pictures
- फोटो : अमर उजाला
साल 2018 दिल्ली-एनसीआर के लिए प्रदूषण के मामले में बेहद खराब रहा। कई बार तो दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता 1000 सूचकांक के पार भी चली गई। यह तस्वीर दिल्ली-एनसीआर की उसी स्थिति को बयां करती है।
विज्ञापन
2018 in pictures
- फोटो : अमर उजाला
हापुड़ भीड़ हिंसाः यूपी के हापुड़ में 18 जून को गोरक्षकों के एक समूह ने गोहत्या में शामिल होने के संदेह पर सैमउद्दीन (64) और 45 वर्षीय मीट व्यापारी कासिम कुरैशी की जमकर पिटाई कर दी थी। कासिम की मौत हो गई थी, जबकि सैमउद्दीन गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज करा रहा है। पुलिस ने इसे रोडरेज की घटना करार दिया था। सैमउद्दीन ने शीर्ष न्यायालय के सामने पूरी घटना का ब्योरा देते हुए याचिका लगाई थी, जिसमें अदालत की निगरानी में एसआईटी से जांच कराने के बाद मामले का ट्रायल यूपी से बाहर चलाए जाने की गुहार लगाई गई थी।
2018 in pictures
- फोटो : अमर उजाला
लगी ऐसी आग वायु सेना को हेलिकॉप्टर से बुझाना पड़ाः मई में मालवीय नगर में एक ऐसी भयानक आग लग गई थी जिसे दो दिन में बुझाया गया और इसके लिए भारतीय वायुसेना को अपने हेलीकॉप्टर तक लगाने पड़ गए। ये तस्वीर उसी समय की है।