फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हजारों यात्री परेशान: यमुना पुल बंद, 100 से अधिक ट्रेनें प्रभावित, 50 गाड़ी रद्द, 40 डायवर्ट, कई बीच में रुकीं

Thu, 04 Sep 2025 09:56 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 04 Sep 2025 09:56 PM IST
सार

दिल्ली मंडल से रोजाना हजारों यात्री सहारनपुर, शामली, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों की यात्रा करते हैं। अचानक हुए इस फैसले से यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन
Yamuna bridge closed in Delhi more than 100 trains affected 50 trains cancelled 40 diverted
यमुना पर बना लोहे का पुल बंद - फोटो : PTI

उत्तर रेलवे ने दिल्ली मंडल के पुराने लोहे के यमुना पुल (ब्रिज संख्या 249) पर ट्रैफिक मूवमेंट सुरक्षा कारणों से पूरी तरह रोक दिया है। पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया, जिसके चलते राजधानी और आसपास के इलाकों में रेल सेवाएं अस्त-व्यस्त हो गई हैं। उत्तर रेलवे के अनुसार, इस पुल पर संचालन बंद होने से 50 से अधिक ट्रेनों को रद्द, 40 से ज्यादा डायवर्ट, 15 से अधिक ट्रेनों को शॉर्ट-ओरिजिनेट और लगभग 20 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट करना पड़ा है। यानी सैकड़ों यात्री प्रतिदिन प्रभावित हो रहे हैं। 

Yamuna bridge closed in Delhi more than 100 trains affected 50 trains cancelled 40 diverted
लोहे का पुल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली मंडल से रोजाना हजारों यात्री सहारनपुर, शामली, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों की यात्रा करते हैं। अचानक हुए इस फैसले से यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने कुछ गाड़ियों को पास के स्टेशनों से शॉर्ट-ओरिजिनेट किया है, लेकिन यात्रियों को समय पर जानकारी न मिलने से असुविधा बढ़ गई है।

Yamuna bridge closed in Delhi more than 100 trains affected 50 trains cancelled 40 diverted
लोहे का पुल - फोटो : पीटीआई

दिल्ली-सहारनपुर और शामली रूट पर सबसे ज्यादा असर...
राजधानी से सहारनपुर और शामली के बीच चलने वाली अधिकांश पैसेंजर और ईएमयू ट्रेनें बंद कर दी गई हैं। दिल्ली जंक्शन–सहारनपुर एक्सप्रेस (14545), दिल्ली–शामली स्पेशल (4413), दिल्ली–सहारनपुर मेमू (64557, 64027) सहित कई ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया गया या शाहदरा और साहिबाबाद से चलाया जा रहा है। यमुना पुल बंद होने का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ा है। पद्मावत एक्सप्रेस (14208), कैफियत एक्सप्रेस (12226), गरीब नवाज़ एक्सप्रेस (15716), रानीखेत एक्सप्रेस (15013), मसूरी एक्सप्रेस (14041), कलिंदी एक्सप्रेस (14118), फरक्का एक्सप्रेस (15744) और ब्रहमपुत्र मेल (15657) जैसी गाड़ियों को दिल्ली सराय रोहिल्ला, सब्ज़ी मंडी, हजरत निजामुद्दीन और साहिबाबाद होकर गुजारा जा रहा है। साथ ही लगभग 20 ट्रेनें अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सकीं। उन्हें शाहदरा, आनंद विहार टर्मिनल और गाजियाबाद जैसे स्टेशनों पर ही रोक दिया गया। इनमें सहारनपुर-दिल्ली (64024, 64028), अलीगढ़–दिल्ली मेमू (64151) और हरिद्वार–दिल्ली एक्सप्रेस (14303) जैसी गाड़ियां भी शामिल हैं। उत्तर रेलवे ने कहा है कि स्थिति सामान्य होने तक कई ट्रेनों की समय सारणी और रूट बदले रहेंगे। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस एनटीईएस पोर्टल या 139 नंबर पर कॉल कर जरूर जांच लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yamuna bridge closed in Delhi more than 100 trains affected 50 trains cancelled 40 diverted
बाढ़ के चलते यमुना बाजार में एनडीआरएफ द्वारा चलाया गया सर्च ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

यमुना का जलस्तर दिनभर में 5 सेमी ही घटा
आईएसबीटी कश्मीरी गेट, सिविल लाइंस और यमुना बाजार में बाढ़ का 4 से 10 फीट तक पानी भर गया है। यमुना बाजार की हालत सबसे ज्यादा खराब है। इसके अलावा कई और कॉलोनियों में भी सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। हालांकि, राहत की बात ये है कि यमुना का पानी धीमा ही सही लेकिन कम होना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को यमुना का जलस्तर करीब 5 सेमी नीचे चला गया।

विज्ञापन
Yamuna bridge closed in Delhi more than 100 trains affected 50 trains cancelled 40 diverted
बाढ़ के चलते यमुना बाजार में एनडीआरएफ द्वारा चलाया गया सर्च ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

यमुना बाजार डूबा
यमुना के पास आउटर रिंग रोड को पार कर बाढ़ का पानी बेला रोड सिविल लाइंस की रिहायशी कॉलोनियों को भी आगोश में ले चुका है। पूरी कॉलोनी में सन्नाटा पसरा है। अधिकतर घरों से निकलकर लोगों ने सुरक्षित जगहों पर शरण ली है। कॉलोनी में करीब चार फीट तक पानी भरा हुआ है। यमुना बाजार पहले दिन से डूबने लगा था बृहस्पतिवार को यहां करीब 7 फीट तक पानी भर गया। यहां बनाए गए राहत शिविरों को भी दूसरी जगह पर शिफ्ट कर दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed