फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

71वें गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर दुनिया देखेगी भारत की सैन्य ताकत और सांस्कृतिक विरासत की झलक

Sat, 25 Jan 2020 10:30 PM IST
Vikas Kumar एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 25 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
world will see India military strength on Rajpath on 71st Republic Day
परेड रिहर्सल करते जवान - फोटो : अमर उजाला

राजपथ पर थोड़ी देर में दुनिया भारत की बढ़ती सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का दम देखेगी। 71वें गणतंत्र दिवस की परेड में ब्राजील के राष्ट्रपति जेएम बोलसोनारो मुख्य अतिथि हैं। गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली में जमीन से लेकर आकाश तक सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई और पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के हजारों जवान चप्पे चप्पे पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।



एंटी सैटेलाइट हथियार शक्ति, सेना का युद्ध टैंक भीष्म और वायुसेना में हाल ही में शामिल किए गए चिनूक और अपाचे हेलीकॉप्टर इस ग्रैंड परेड का हिस्सा होंगे। इसके 16 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश और छह विभिन्न मंत्रालयों की झांकियां भारत की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक व आर्थिक प्रगति का प्रदर्शन करेंगी। पीएम नरेंद्र मोदी के नेशनल वार मेमोरियल जाने के साथ ही गणतंत्र दिवस परेड समारोह का आगाज होगा। यह पहला मौका होगा जब प्रधानमंत्री अमर जवान ज्योति की जगह वार मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद पीएम व अन्य गणमान्य अतिथि सलामी मंच की ओर जाएंगे, जहां वे परेड के साक्षी बनेंगे। परंपरा के अनुसार, ध्वजारोहण करने के बाद राष्ट्रगान के साथ 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सलामी लेने के बाद परेड का समापन होगा।  
 

world will see India military strength on Rajpath on 71st Republic Day
परेड रिहर्सल करते जवान - फोटो : अमर उजाला

घुड़सवार होंगे पहली सैन्य टुकड़ी
परेड में पहली सैन्य टुकड़ी ग्वालियर लांसर्स की 61 कैवलरी होगी। 61 कैवेलरी दुनिया की एकमात्र सक्रिय घुड़सवार रेजीमेंट है। इसके बाद सेना की छह दस्ते मार्च करेंगे, इसके बाद सेना के एविएशन विंग के एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर रूद्र और ध्रुव फ्लाई पास्ट करेंगे। सेना का स्वदेशी टी-90 भीष्म टैंक,  बख्तरबंद वाहन बॉलवे मशीन पिकेट, के-9 वज्र और धनुष, आकाश सिस्टम भी मुख्य आकर्षण होगा। इसके अलावा सेना की पैराशूट रेजीमेंट, ग्रेनेडियर्स रेजीमेंट, द सिख लाइट इंफेन्टरी रेजीमेंट, कुमाऊं रेजीमेंट और कॉर्प्स ऑफ सिग्नल्स की टुकड़ियां भी मार्च करेंगी।

world will see India military strength on Rajpath on 71st Republic Day
वायुसेना के जंगी जहाज - फोटो : अमर उजाला

वायुसेना की झांकी पर दिखेगी राफेल की झलक
वायुसेना की झांकी पर राफेल, तेजस, लाइट कॉम्बेट हेलिकॉप्टर, आकाश मिसाइल सिस्टम और अस्त्र मिसाइल की झलक दिखाई देगी। डीआरडीओ द्वारा विकसित एंटी सैटेलाइट हथियार मिशन शक्ति को भी परेड में शामिल किया गया है। मिशन शक्ति भारत का पहला एंटी सैटेलाइट मिशन है, जो अंतरिक्ष में दुश्मन सैटेलाइट को मार गिराने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
world will see India military strength on Rajpath on 71st Republic Day
स्टंट करतीं महिला जवान - फोटो : अमर उजाला

बाइक पर पहली बार महिलाएं करेंगी हैरतअंगेज स्टंट
पहली बार सीआरपीएफ की महिला जवान बाइक पर हैरतअंगेज स्टंट करती दिखाई देंगी। इस दल का नेतृत्व इंस्पेक्टर सीमा नाग करेंगी, जो एक चलती मोटरसाइकिल के ऊपर खड़ी होकर सलामी देंगी।  

विज्ञापन
world will see India military strength on Rajpath on 71st Republic Day
अपाचे हेलिकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला
अपाचे, डोर्नियर और हरक्यूलिस दिखाएंगे दम
परेड का ग्रैंड फिनाले वायुसेना के विमानों के फ्लाई पास्ट से होगा। सबसे पहले एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर त्रिशूल फॉरमेशन में फ्लाई पास्ट करेंगे। इसके बाद चिनूक व अपाचे हेलिकॉप्टर, डोर्नियर एयरक्राफ्ट, सुपर हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट, सी-17 ग्लोबमास्टर विमान का दम देखने को मिलेगा।  

नंबर गेम
- 90 मिनट चलेगा गणतंत्र दिवस समारोह 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed