फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस गांव में रहस्यम ढंग से कट रही महिलाओं की चोटी, डर के चलते हो रहीं बीमार

Thu, 27 Jul 2017 02:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 27 Jul 2017 02:26 PM IST
सार

अलग-अलग इलाकों में महिलाओं की चोटी काटने से दहशत
सबहेड -अंधविश्वास पर यकीन करने वाले बता रहे है भूत प्रेत का खेल
एक ही दिन तीन मामले सामने आने से क्षेत्र में भय का माहौल

विज्ञापन
women pony being cut in this village getting ill in gurugram
choti

अलग-अलग गांवों में बुधवार को रहस्यमय तरीके से तीन महिलाओं की चोटी काटने से ग्रामीण दहशत में हैं। बाल कटने से डरी-सहमी एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने महिला को अचेत अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया। बाल काटने की घटना मेवात के कई इलाकों में रहस्यमय बनी हुई है। लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं।

women pony being cut in this village getting ill in gurugram

कुछ लोग इसे भूत-प्रेत का साया बता रहे हैं, वहीं जागरूक लोगों का कहना है कि यह सिर्फ अंधविश्वास का खेल है। बुधवार को पुन्हाना खंड के गांव झारपुरी में एक महिला की जंगल में पशुओं का चारा काटते हुए चोटी कट गई। महिला के जेठ आस मोहम्मद ने बताया कि बुधवार करीब एक बजे उसकी मां जूहूरबी और भाई की पत्नी मनीसा जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। अचानक मनीसा को झटका सा महसूस हुआ और वह बेहोश हो गई।

women pony being cut in this village getting ill in gurugram

होश में आने पर उसकी नौ इंच की चोटी कटी हुई थी। पुन्हाना खंड के ही एक और गांव मलहका में आसीना पत्नी फरहान दिन के समय घर पर थी। दिन में वह अपनी सास, ननद ओर जेठानी के अलावा गांव की कुछ महिलाएं आपस में बात कर रही थीं। इसी बीच उसे झटका लगा, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। तभी उसकी चोटी कटकर जमीन पर गिर गई। तीसरी घटना तावडू शिकारपुर बाइपास की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
women pony being cut in this village getting ill in gurugram

यहां पर फतेह मोहम्मद निवासी गांव सालाका ने बताया कि बुधवार को करीब पौने दो बजे उसकी 14 वर्षीय बेटी खेरुनिशा अपनी बहनों के साथ सोई हुई थी। अचानक झटका लगने पर उसकी नींद खुली। उसने सिर पर हाथ फेरा तो उसकी चोटी कटी हुई थी। घटना के बाद से वह भी काफी डरी हुई है। वहीं, गांव शिकारपुर शहीद उर्फ़ भुल्लू ने बताया कि मंगलवार रात उसकी पत्नी परवीन रसोई में जा रही थी।

विज्ञापन
women pony being cut in this village getting ill in gurugram

अचानक उसे बाल कटने की आवाज महसूस हुई। पीछे मुड़कर देखा तो उसकी कटी चोटी फर्श पर पड़ी थी। सामने से एक औरत भागती दिखाई दी, जो देखते ही देखते ओझल हो गई। चोटी काटने की रहस्यमयी घटनाओं से गांव में काफी दहशत का माहौल है। जिन महिलाओं और युवतियों की चोटी काटी गई है, वे काफी डरी-सहमी सी हैं। महिलाएं कहीं भी अकेले जाने से कतरा रही हैं। अंधविश्वास को मानने वाले कुछ परिवार मौलवी और ताबीज का सहारा भी ले रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed