दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक बेलगाम डंपर ने डिवाइडर तोड़कर सड़क की दूसरी ओर आ रही इनोवा कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मेरठ निवासी एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत चार लोग जख्मी हो गए। पुलिस की मानें तो टक्कर इतनी जबरदस्त थी की इनोवा कार चार-पांच कलाबाजियां खाकर करीब 50 मीटर दूर जाकर रुकी। वहीं हादसे के दौरान डंपर भी पलट गया।
डिवाइडर पार कर डंपर ने SUV को मारी जबरदस्त टक्कर, 3 बार पलटी इनोवा हुई 5 की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Jul 2017 05:53 PM IST
सार
सामने से आ रहे कूड़ा के डंपर ने डिवाइडर तोड़कर सड़क की दूसरी ओर जाकर इनोवा को मारी टक्कर
नोट: खबर मेरठ के लिए भी उपयोगी है
सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच की मौत
-सामने से आ रहे कूड़े के डंपर ने डिवाइडर तोड़कर सड़क की दूसरी ओर जाकर इनोवा को मारी टक्कर
-तीन बच्चों समेत चार जख्मी, एक ही हालत गंभीर, एनएच-24 पर कल्याणपुरी इलाके में हुआ हादसा
-हादसे के दौरान डंपर पलटा, इनोवा ने चार-पांच बार पलटी , घटना स्थल पर फैला चारों ओर खून
-मौके पर पहुंची पुलिस ने इनोवा को काटकर निकाले शव, घायलों को पहुंचाया अस्पताल
-ईरान के तेहरान से भारत आए परिवार को एयरपोर्ट से लेकर मेरठ लौट रहा था परिवार, इनोवा चालक की भी मौत
-हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार, पुलिस ने आरोपी की पहचान की, छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली, 26 जुलाई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन