फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवर ने भाभी को मारी गोली, मौत के बाद खुली असल वजह

Tue, 29 Dec 2015 02:14 PM IST
Updated Tue, 29 Dec 2015 02:14 PM IST
विज्ञापन

देवर ने भाभी को मारी गोली, मौत के बाद खुली असल वजह

woman murder in ghaziabad in day light

करोड़ों की संपत्ति के लालच में देवर ने भाभी सुजाता (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात सोमवार सुबह करीब नौ बजे जगतपुरी कॉलोनी में प्राथमिक विद्यालय के गेट के पास हुई। मृतका सरकारी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थी। पुलिस ने मृतका के भाई की रिपोर्ट पर नामजद देवर समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया है।

देवर ने भाभी को मारी गोली, मौत के बाद खुली असल वजह

woman murder in ghaziabad in day light

सौंदा रोड कॉलोनी निवासी सुजाता पत्नी संजीव कुमार रोजाना की तरह जैसे ही स्कूल गेट पर पहुंची, तभी मुंह पर चादर लपेटे आए दो युवक उनके सीने में एक गोली मारकर पैदल खेतों में भाग गए। लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली एसओ ने बताया कि मृतका के भाई विकास पुत्र सुखपाल समसतपुर थाना बहसूमा मेरठ ने मृतका के देवर प्रदीप निवासी शेरपुर थाना निवाड़ी को नामजद कराते हुए दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें करोड़ों की संपत्ति के लालच में महिला की हत्या होना बताया है।

देवर ने भाभी को मारी गोली, मौत के बाद खुली असल वजह

woman murder in ghaziabad in day light

पुलिस ने नामजद प्रदीप और उसके नौकर धर्मेंद्र निवासी रायबरेली को निवाड़ी रोड से गिरफ्तार किया है। सीओ ने बताया कि जांच और पूछताछ में सामने आया है कि सुजाता के पति संजीव कुमार की एक साल पहले मौत हो गई थी। संजीव कुमार के पिता सेंसरपाल सरकारी स्कूल में टीचर थे, उनकी मौत के बाद संजीव और संजीव की मौत के बाद सुजाता को सरकारी स्कूल में परिचारिका (चतुर्थ श्रेणी कर्मी) पद पर नौकरी मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

देवर ने भाभी को मारी गोली, मौत के बाद खुली असल वजह

woman murder in ghaziabad in day light

संजीव की पैतृक संपत्ति की कीमत करोड़ों में है। ईंट के भट्टे होने के साथ कई एकड़ भूमि है। संजीव की मौत के बाद पैतृक भूमि के दो हिस्सेदार सुजाता और सेंसरपाल का दूसरा बेटा प्रदीप था। सुजाता अपने दो बच्चों और छोटी बहन सोनिया के साथ सौंदा रोड पर रहती थी। मकान की कीमत भी करोडों में है। प्रदीप इस संपत्ति को कब्जाने की फिराक में था और कई बार भाभी को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

विज्ञापन

देवर ने भाभी को मारी गोली, मौत के बाद खुली असल वजह

woman murder in ghaziabad in day light

उधर,पहले पिता और अब मां की मौत के बाद दोनों बच्चों अभी (13) और माही (9) को मायके वाले अपने साथ समसतपुर बहसूमा मेरठ ले गए हैं। दोनों नगर के टीआरएम पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed