पाकिस्तान से रिहाई के बाद अटारी-वाघा सीमा से शुक्रवार देर रात दिल्ली पहुंचे विंग कमांडर अभिनंदन ने बड़ा खुलासा किया है। अभिनंदन ने वतन लौटते ही पाकिस्तान के उस दावे को गलत साबित कर दिया जिसमें पड़ोसी मुल्क पाक दुनिया की नजर में स्वयं को शांतिपूर्ण देश साबित करने की पुरजोर कोशिश में लगा है।
बता दें कि पाकिस्तान ने कई ऐसे प्रॉपेगेंडा विडियो जारी किए थे, जिनमें अभिनंदन को भारतीय मीडिया के खिलाफ बोलते हुए दिखाया गया है। इन विडियो को देखने पर साफ पता चल रहा है कि इन्हें एडिट कर तैयार किया गया है। अब अभिनंदन ने खुद इसकी पूरी सच्चाई को उजागर किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने जानकारी दी कि पाकिस्तान में उन्हें किसी भी तरह की शारीरिक प्रताड़ना नहीं दी गई लेकिन उन्हें मानसिक रूप से बेहद प्रताड़ित किया गया। एएनआई ने यह जानकारी सूत्रों के हवाले से दी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें वर्तमान में अभिनंदन विभिन्न चिकित्सा जांचों से गुजर रहे हैं। यह चिकित्सा जांच रविवार तक जारी रहने की उम्मीद है। उन्होंने आज अपने परिवार के सदस्यों और भारतीय वायुसेना के कई शीर्ष अधिकारियों से भी मुलाकात की। गौरलतब है कि अभिनंदन को पाकिस्तानी अधिकारियों ने 27 फरवरी को तब पकड़ लिया था जब उनका लड़ाकू विमान मिग-21 पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के साथ हवाई लड़ाई लड़ते हुए पीओके में जा गिरा था। इस दौरान कमांडर ने विमान के गिरने से पहले अभिनंदन ने पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था।
4 of 4
abhinandan
- फोटो : अमर उजाला
विंग कमांडर अभिनंदन अभी विभिन्न चिकित्सा जांचों से गुजर रहे हैं जो कि रविवार तक जारी रहने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार, स्वास्थ्य जांच का चरण पूरा हो जाने के बाद अभिनंदन की सवाल-जवाब प्रक्रिया शुरू होगी। अभिनंदन ने कल जब स्वदेश में कदम रखा तो उनकी दाहिनी आंख के पास वाला हिस्सा सूजा हुआ प्रतीत हुआ। पाकिस्तान में जब अभिनंदन को पकड़ा गया तो उन्होंने अत्यंत जटिल परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय दिया।