फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच करोड़ न दिए तो वीडियो फैला दूंगा, 'चिन्मयानंद की इज्जत चली जाएगी', खुलेगा मैसेज का राज

Sat, 31 Aug 2019 04:05 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 31 Aug 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
Who sent Swami Chinmayanand to message for extortion of five crore on WhatsApp
फाइल फोटो
स्वामी चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाने वाली लापता छात्रा के राजस्थान में अपने दोस्त संजय के साथ मिलने से पांच करोड़ की रंगदारी मांगे जाने के मामले के खुलासे की भी उम्मीद है। पुलिस का मानना है कि छात्रा के साथ मिले युवक ने ही स्वामी चिन्मयानंद के व्हाट्सएप पर पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का मेसेज भेजा था। पुलिस ने इससे जुड़े कुछ साक्ष्य भी जुटा लिए हैं, लेकिन छात्रा के सुप्रीम कोर्ट में बयान हो जाने से पहले वह इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
Who sent Swami Chinmayanand to message for extortion of five crore on WhatsApp
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
एसएस लॉ कॉलेज में विधिक कार्य देखने वाले अधिवक्ता ओम सिंह ने 25 अगस्त की रात 2:25 बजे दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया था कि स्वामी चिन्मयानंद के मोबाइल नंबर 9415326300 पर मोबाइल नंबर 8604207465 से 23 अगस्त को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई। मैसेज भेजने वाले ने धमकी दी कि यदि रुपये नहीं दिए तो उसके पास जो वीडियो है, वह वायरल कर देगा। इससे स्वामी चिन्मयानंद की इज्जत चली जाएगी। 
Who sent Swami Chinmayanand to message for extortion of five crore on WhatsApp
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैसेज के बाद 24 अगस्त की शाम को छात्रा का स्वामी चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाते हुए फेसबुक पर वीडियो वायरल होना और 25 अगस्त को छात्रा के लापता होने की सूचना की इन कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने जांच की तो जानकारी मिली कि छात्रा लॉ कॉलेज के स्टूडेंट संजय सिंह के साथ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Who sent Swami Chinmayanand to message for extortion of five crore on WhatsApp
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस टीम ने उसी रात उसके घर पर छापा मारा लेकिन वह नहीं मिला। इससे पुलिस का शक और गहरा गया। पुलिस ने तीसरे दिन तिलहर क्षेत्र में छापा मारकर एक युवक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उस नंबर को पूरी तरह से ट्रेस कर लिया है, जिस नंबर से पांच करोड़ की रंगदारी मांगे जाने का मैसेज भेजा गया था। 
विज्ञापन
Who sent Swami Chinmayanand to message for extortion of five crore on WhatsApp
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस इस मामले में अभी खुलकर कुछ भी बोलने से बच रही है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया है, इसलिए पुलिस छात्रा के सुप्रीम कोर्ट में बयान को अहम बता रही है। अभी पुलिस अधिकारी छात्रा के मिलने के अलावा कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed