फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए कौन हैं एसएन श्रीवास्तव जिन्हें मिला दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार

Fri, 28 Feb 2020 08:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 28 Feb 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
Who is SN Shrivastava new police commissioner of Delhi know all about him bust match fixing in IPL
sn shrivastava - फोटो : सोशल मीडिया

1985 बैच के आईपीएस अधिकारी एसएन श्रीवास्तव को दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एसएन श्रीवास्तव अमूल्य पटनायक की जगह लेंगे। श्रीवास्तव एक मार्च से कार्यभार संभालेंगे। अमूल्य पटनायक 29 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं। गृह मंत्रालय ने बीती रात उनके नाम पर मुहर लगा दी। दिल्ली में हिंसा के बीच उनकी तैनाती विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) के पद पर की गई थी। जानिए कौन हैं एसएन श्रीवास्तव। 

Who is SN Shrivastava new police commissioner of Delhi know all about him bust match fixing in IPL
sn shrivastava - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में हिंसा के बीच मंगलवार को सच्चिदानंद श्रीवास्तव (एसएन श्रीवास्तव) को अचानक उनके मूल कैडर में वापस बुला लिया गया। श्रीवास्तव एजीएमयूटी कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह सीआरपीएफ मुख्यालय दिल्ली डीजी (प्रशिक्षण) के पद पर थे। गृह मंत्रालय ने उन्हें तुरंत रिलीव करने का आदेश मंगलवार को जारी कर दिया था। बी.टेक और एलएलबी की डिग्री हासिल करने वाले श्रीवास्तव अगले साल जून में रिटायर होने वाले हैं। 

 

Who is SN Shrivastava new police commissioner of Delhi know all about him bust match fixing in IPL
sn shrivastava - फोटो : अमर उजाला

वर्तमान पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक 29 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अमूल्य पटनायक को एक महीने का विस्तार दिया गया था। एसएन श्रीवास्तव अभी तक दिल्ली सीआरपीएफ मुख्यालय में डीजी (ट्रेनिंग) के पद पर थे। सीआरपीएफ में उनका कार्यकाल 30 जून, 2021 तक था। वह सीआरपीएफ में प्रति नियुक्ति पर थे। एसएन श्रीवास्तव के कार्यकाल में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने आईपीएल मैच फिक्सिंग का खुलासा किया था। उस समय वह स्पेशल सेल में विशेष पुलिस आयुक्त थे। वह कठिन परिस्थितियों में तुरंत निर्णय लेने में कुशल माने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is SN Shrivastava new police commissioner of Delhi know all about him bust match fixing in IPL
sn shrivastava - फोटो : एएनआई

उन्हें जम्मू कश्मीर में एडीजी, पश्चिमी क्षेत्र (सीआरपीएफ) रहते हुए गृह युद्ध जैसी स्थितियों ने निपटने का लंबा अनुभव है। उन्हें घाटी में ऑपरेशन ऑल आउट के दौरान सेना के साथ काम करने के लिए जाना जाता है। श्रीवास्तव को कश्मीर में आतंक के खात्मे का काम सौंपा गया था। 2017 में श्रीवास्तव के साथ मिलकर सीआरपीएफ ने दक्षिण कश्मीर में कई आतंक विरोधी ऑपरेशन चलाए थे। इनमें से एक ऑपरेशन ऑल आउट में हिज्बुल के कई टॉप कमांडर्स का एनकाउंटर हुआ था। माना जा रहा है कि उनके अनुभवों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में हिंसा को काबू करने के लिए उनकी तैनाती की गई।  

विज्ञापन
Who is SN Shrivastava new police commissioner of Delhi know all about him bust match fixing in IPL
sn shrivastava - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली में स्पेशल सेल ने उनकी अगुवाई में कई आतंकियों को दबोचा था। इंडियन मुजाहिदीन को खत्म करने का श्रेय भी एसएन श्रीवास्तव को जाता है। वह दिल्ली में फिलहाल सबसे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं और उनका नाम पुलिस आयुक्त की दौड़ में कुछ समय से चल भी रहा था। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed