9 फरवरी 2016 को जेएनयू में अफजल गुरु की बरसी पर आयोजित हुए एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से लगे देशद्रोही नारों के मामले में आज (14 जनवरी 2019) तीन साल बाद दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट फाइल कर दी है। इस मामले में पुलिस ने जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार, उमर खालिद समेत कई लोगों को आरोपी बनाया है। तीन साल पहले इस मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया था और इसी से कन्हैया कुमार को पूरे देश में पहचान मिली और अब कहा जा रहा है कि वह चुनाव भी लड़ सकता है। आइए जानते हैं कौन है देशद्रोह का आरोप झेल रहा कन्हैया कुमार...
2 of 7
कन्हैया उमर अनिर्बन के खिलाफ पुलिस ने दायर की चार्जशीट
- फोटो : अमर उजाला
कन्हैया कुमार का जन्म बिहार के बेगुसराय जिले के एक गांव में हुआ था। उसका गांव तेघरा विधानसभा क्षेत्र में आता है, जहां उसे सीपीआई का समर्थन प्राप्त है। उसका परिवार ज़िले के बरौनी प्रखंड के बीहट में रहता है। उसके पिता जयशंकर सिंह लकवा ग्रस्त हैं जबकि मां आंगनबाड़ी सेविका है। कन्हैया का बड़ा भाई निजी कंपनी में काम करता है। कन्हैया की पढ़ाई बरौनी के आरकेसी हाई स्कूल में हुई। यह इलाका इंडस्ट्री से भरा हुआ है।
3 of 7
kanhaiya kumar
- फोटो : अमर उजाला
कन्हैया को बचपन में अभिनय का शौक था और वह इंडियन पीपल्स थियेटर एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य था। कन्हैया ने 2002 में पटना के कॉलेज ऑफ कॉमर्स में दाखिला लिया था। यहीं से उसने राजनीति की शुरुआत की। पटना में पढ़ाई करते हुए ही कन्हैया अखिल भारतीय छात्र फेडरेशन का सदस्य बना।
पटना में परास्नातक कोर्स खत्म करने के बाद दिल्ली के जेएनयू में अफ्रीकन स्टडीज के लिए पीएचडी में दाखिला लिया। यहां वह 2015 में छात्रसंघ का अध्यक्ष चुना गया। कन्हैया एक बेहतरीन वक्ता हैं। जेएनयू छात्रसंघ चुनाव से एक दिन पहले दी गई उनकी स्पीच को ही उसकी जीत का कारण माना जाता है।
5 of 7
kanhaiya kumar
- फोटो : अमर उजाला
जब वह 2016 में देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार हुआ था तो उसके पिता जयशंकर ने कहा था, "राजनीतिक द्वेषता के कारण मेरे बेटे को फंसाया गया है क्योंकि जेएनयू में एबीवीपी की क़रारी हार हुई। इसलिए खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली बात चरितार्थ कर रही है बीजेपी सरकार।"