फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब सुशांत के हेलिकॉप्टर शॉट को देख धोनी भी हो गए थे हैरान, उन्हीं का शिष्य आज IPL का है हिस्सा

Mon, 15 Jun 2020 10:45 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 15 Jun 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
When ms dhoni was astonished to see sushant singh rajput helicopter shot now his pupil is player of mumbai indians digvijay deshmukh
सुशांत सिंह राजपूत और धोनी - फोटो : अमर उजाला

करिश्माई विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट का मुरीद उनका हर प्रशंसक है। लेकिन भारतीय टीम का यह पूर्व कप्तान बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के हेलिकॉप्टर शॉट को देखकर चकित रह गया था। सुशांत ने 2016 में धोनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘एम. एस. धोनी, द अनटोल्ड स्टोरी’ में उनके किरदार को बड़े पर्दे पर जीवंत किया था। सुशांत ने रविवार को अपने घर पर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बांद्रा (मुंबई) में अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी।

When ms dhoni was astonished to see sushant singh rajput helicopter shot now his pupil is player of mumbai indians digvijay deshmukh
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media

अपनी बायोपिक फिल्म की रिलीज से पहले धोनी ने कहा था कि सुशांत का हेलीकॉप्टर शॉट खेलने का तरीका बिल्कुल उनके जैसा है। धोनी ने तब कहा था, ‘सुशांत का हेलीकॉप्टर शॉट बिल्कुल मेरे जैसा है, शूटिंग के लिए अभ्यास के दौरान वह इस शॉट को कई बार मुझसे भी अच्छा खेलते थे।’ सुशांत ने इस फिल्म में धोनी के किरदार को शानदार तरीके से पर्दे पर उतारा था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे भी गाड़े थे। सुशांत ने फिल्म की रिलीज से पहले कहा था कि धोनी जब से भारतीय टीम में आए है वह उनके प्रशंसक हैं।

When ms dhoni was astonished to see sushant singh rajput helicopter shot now his pupil is player of mumbai indians digvijay deshmukh
सुशांत काय पो छे में दिग्विजय देशमुख सुशांत सिंह राजपूत के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत का शिष्य आईपीएल का हिस्सा 
सुशांत की अंतिम रिलीज फिल्म छिछोरे थी जिसमें क्रिकेट क्लाइमेक्स का हिस्सा था। इसके अलावा अभिषेक कपूर की फिल्म काय पो छे में उन्होंने एक कोच की भूमिका निभाई थी। दिग्विजय देशमुख युवा क्रिकेटर अली के किरदार में थे। वो दिग्विजय आज इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। दिग्विजय ने कहा, मैंने काय पो छे फिल्म की शूटिंग में छह महीने सुशांत भैया के साथ बिताए थे। वो अभिनेता ही नहीं अच्छे क्रिकेटर भी थे। हमने कैमरे के सामने और अलग भी साथ-साथ खूब क्रिकेट खेला। जब शूटिंग खत्म हो गई थी तो उन्होंने पूछा कि जीवन में क्या बनना चाहोगे तो मैंने कहा था क्रिकेटर। जब क्रिकेट में कुछ करूंगा तो आपसे मिलूंगा। सोच रहा था कि आईपीएल शुरू होगी तो मुंबई में उनसे मिलूंगा। रूंधे हुए गले से दिग्विजय ने कहा, अफसोस अब उनसे कभी नहीं मिल पाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
When ms dhoni was astonished to see sushant singh rajput helicopter shot now his pupil is player of mumbai indians digvijay deshmukh
किरण मोरे और सुशांत राजपूत - फोटो : ट्विटर

पूर्व विकेटकीपर मोरे से ली थी ट्रेनिंग 
भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे ने धोनी की भूमिका निभाने के लिए सुशांत को ट्रेनिंग दी थी। मोरे के अनुसार उन्होंने किसी युवा क्रिकेटर की तरह अभ्यास में नौ महीने कड़ी मेहनत की। धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट के तो वो देखते ही देखते माहिर हो गए थे। विकेटकीपिंग आसान नहीं होती। हाथ-पैरों पर बार-बार गेंद लगती है लेकिन वह हर बार अभ्यास के लिए तैयार रहते थे।

विज्ञापन
When ms dhoni was astonished to see sushant singh rajput helicopter shot now his pupil is player of mumbai indians digvijay deshmukh
सुशांत सिंह राजपूत दिल्ली के इंजीनियरिंग कॉलेज में - फोटो : अमर उजाला

किसने क्या कहा...

सुशांत के जाने की खबर सुनकर हैरान और दुखी हूं। वह सचमुच युवा और प्रतिभाशाली अभिनेता थे। उनके परिजनों और मित्रों के प्रति मेरी संवदेनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।-सचिन तेंदुलकर
 
 सुशांत सिंह राजपूत के बारे में सुनकर हैरान हूं। इस पर यकीन करना बहुत मुश्किल है। उनकी आत्मा को शांति मिले और भगवान उनके परिवार और दोस्तों को यह दुख सहने की शक्ति दे।-विराट कोहली,भारतीय कप्तान 

मोरे ने कहा, बड़ा दुख है और यकीन ही नहीं हो रहा। जब आप इतने ज्यादा प्रतिभाशाली व्यक्ति के साथ काम करते हैं, तब यह सवाल बार-बार उठता है। उसने यह कदम क्यों उठाया।-किरन मोरे, पूर्व भारतीय विकेटकीपर  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed