Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Survey begins for the Namo Bharat corridor from Delhi to Haridwar-Rishikesh

परिवहन: दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक नमो भारत कॉरिडोर का सर्वे शुरू, ढाई घंटे में पूरी होगी 250 किमी की यात्रा

Wed, 18 Nov 2026 03:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा राजेन्द्र मौर्य, गाजियाबाद
राजेन्द्र मौर्य, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 18 Nov 2026 03:22 AM IST
सार

22 फरवरी 2026 को दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक 82 किमी. का नमो भारत रैपिड ट्रेन का पहला रूट शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
Survey begins for the Namo Bharat corridor from Delhi to Haridwar-Rishikesh
नमो भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

एनसीआर के लोगों के लिए एक खुशखबरी आ रही है कि वे नमो भारत रैपिड ट्रेन से हरिद्वार-ऋषिकेश जाकर देवभूमि में गंगा स्नान कर सकेंगे। इससे दिल्ली से हरिद्वार तक पांच से छह घंटे का सफर ढाई घंटे में सिमट जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने इसका प्राथमिक सर्वे शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


22 फरवरी 2026 को दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक 82 किमी. का नमो भारत रैपिड ट्रेन का पहला रूट शुरू हो चुका है। एनसीआरटीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसमें हर माह करीब 32 लाख लोग यात्रा कर रहे हैं। अब हरिद्वार और ऋषिकेश को भी नमो भारत से जोड़ने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। हरिद्वार और ऋषिकेश को सीधे दिल्ली से जोड़ने वाले प्रस्तावित रूट दो प्रदेशों की सीमा में हैं। इसमें 150 किलोमीटर ट्रैक में से 72 किलोमीटर का हिस्सा उत्तर प्रदेश और 78 किलोमीटर का हिस्सा उत्तराखंड में है, इसलिए दोनों प्रदेशों की सरकारों की सहमति जरूरी होगी। एनसीआरटीसी के अफसरों का कहना है कि अभी यह रूट स्केच वर्क में ही है, जिसको प्राथमिक सर्वे भी कह सकते हैं। 
विज्ञापन


एनसीआरटीसी अफसर मानते हैं कि जब कभी यह रूट बनेगा तो मोदीपुरम से ही जोड़ना आसान रहेगा, लेकिन उन्होंने यह बात भी स्वीकार की है कि गंगनहर पटरी पर मोदीनगर से सीधे हरिद्वार रैपिड रूट की संभावनाओं को लेकर सिंचाई विभाग से कुछ तकनीकी मुद्दों पर चर्चा की गई है, जिसकी सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने भी पुष्टि की है। हालांकि, यह डीपीआर बनने पर ही स्पष्ट हो पाएगा कि इसका रूट गंगनहर पटरी होगा या फिर सीधे मोदीपुरम से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए नमो भारत ट्रेन रूट मेरठ के मोदीपुरम स्टेशन से शुरू होकर दौराला, खतौली, मुजफ्फरनगर, पुरकाजी, रुड़की और हरिद्वार होते हुए ऋषिकेश तक जाएगी, जबकि गंगनहर पटरी पर मोदीनगर से सीधे रुड़की-हरिद्वार होते हुए ऋषिकेश तक का अलग काॅरिडोर बनाया जाएगा।

प्रस्तावित नमो भारत रैपिड ट्रेन रूट
दिल्ली-अलवर कॉरिडोर :
दिल्ली-अलवर नमो भारत कॉरिडोर राजस्थान से गुजरने वाला एक प्रमुख रैपिड रेल रूट है। इस पूरे कॉरिडोर की कुल लंबाई लगभग 164 से 196 किलोमीटर है, जिसमें से 91 किलोमीटर का हिस्सा राजस्थान में पड़ता है। सराय काले खां से शुरू होकर हरियाणा होते हुए राजस्थान के अलवर तक होगा। पहले चरण में इसे सराय काले खां से बावल या बहरोड़ तक की योजना है। इस रूट में राजस्थान के तीन जिले अलवर, कोटपुतली-बहरोड़ और खैरथल-तिजारा शामिल हैं।

दिल्ली-पानीपत-करनाल कॉरिडोर : हरियाणा सरकार और एनएचएआई ने इस 136 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। सराय काले खां से कुंडली, सोनीपत और पानीपत होते हुए करनाल तक जाने वाले इस रूट पर काम और अलाइनमेंट की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। 


उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित कॉरिडोर : गाजियाबाद-नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर), गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा, दिल्ली-बागपत-बड़ौत, गाजियाबाद-हापुड़ और गाजियाबाद-बुलंदशहर-खुर्जा के प्रस्ताव अलग-अलग स्तरों पर डीपीआर और फीजिबिलिटी जांच के अधीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed