{"_id":"6afcc98a5b8c99180008feab","slug":"remarks-against-cji-fir-registered-against-advocate-arrest-made-in-a-separate-case-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजेआई के खिलाफ टिप्पणी: अधिवक्ता पर प्राथमिकी दर्ज, दूसरे केस में गिरफ्तारी; पेशी के बाद दो दिन की रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजेआई के खिलाफ टिप्पणी: अधिवक्ता पर प्राथमिकी दर्ज, दूसरे केस में गिरफ्तारी; पेशी के बाद दो दिन की रिमांड
Wed, 18 Nov 2026 03:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 18 Nov 2026 03:09 AM IST
सार
जब सीजेआई सूर्यकांत ने अधिवक्ता से थोड़ा इंतजार करने को कहा, तो वे भड़क गए और सीजेआई पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे इस कुर्सी पर बैठने योग्य नहीं हैं।
विज्ञापन
supreme court
- फोटो : ani
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत (सीजेआई) के खिलाफ आपत्तिजनक और व्यक्तिगत टिप्पणी करने वाले अधिवक्ता के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी नई दिल्ली जिले के तिलक मार्ग थाने में दर्ज की गई है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई के इस अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। स्पेशल सेल ने उसे पहले दर्ज मामले में गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल ने अधिवक्ता को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को जब मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी मोहना की पीठ सुनवाई के लिए बैठी, तो अधिवक्ता ने कार्यवाही में बाधा डाली। उन्होंने न्यायपालिका में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ी अपनी शिकायत पर तत्काल सुनवाई की मांग की।
विज्ञापन
जब सीजेआई सूर्यकांत ने अधिवक्ता से थोड़ा इंतजार करने को कहा, तो वे भड़क गए और सीजेआई पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे इस कुर्सी पर बैठने योग्य नहीं हैं। ऐसे में कोर्ट की वर्चुअल कार्यवाही को कुछ समय रोक दिया गया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने अधिवक्ता प्रवीण सिंह को तुरंत कोर्ट रूम से बाहर निकाल दिया। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के सिक्यूरिटी इंचार्ज ने इसकी तिलक मार्ग थाने में शिकायत दी।'
विज्ञापन
अधिवक्ता के खिलाफ नई दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला सुप्रीम कोर्ट से जुड़ा हुआ है, ऐसे में मामला संवेदनशील होने के चलते ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जा सकती।
- सचिन शर्मा, डीसीपी, नई दिल्ली जिला दिल्ली पुलिस
अधिवक्ता ने पहले भी की थी सीजेआई के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी
नई दिल्ली जिला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की तो पता लगा कि अधिवक्ता प्रवीण सिंह को स्पेशल सेल ने पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया है। अधिवक्ता के खिलाफ स्पेशल सेल में प्राथमिकी नंबर 245/26 दर्ज है। तब भी इसी अधिवक्ता ने सीजेआई के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान पूछताछ, डिजिटल रिकार्ड आदि को लेकर जांच की जाएगी, तब अधिवक्ता ने धमकी देते हुए सीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए थे।
