Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dilapidated house collapsed: 40-year-old structure built on a 30-yard plot would shake whenever a train passed

दिल्ली में जर्जर आवास ध्वस्त: 40 साल पुराना था 30 गज में मकान, ट्रेन गुजरने पर होता था कंपन; दो की गई जान

Wed, 18 Nov 2026 03:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 18 Nov 2026 03:32 AM IST
सार

शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि करीब 30 गज के मकान की छत को गाटर-पटिया से बनाया गया था।

विज्ञापन
Dilapidated house collapsed: 40-year-old structure built on a 30-yard plot would shake whenever a train passed
demo pic - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शाहदरा जिले के विवेक विहार स्थित ज्वाला नगर में मंगलवार सुबह दो मंजिला पुराना और जर्जर मकान जमींदोज हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस व दमकल विभाग को सूचना देने के बाद पड़ोसी बचाव में जुट गए। बाद में रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई। मलबे से चार साल के बच्चे समेत कुल 7 लोगों को निकाला गया।

विज्ञापन


अस्पताल ले जाने पर देवांश उर्फ लड्डू (4) और पिंटू (35) को मृत घोषित कर दिया गया। घायल हुए अमन उर्फ डब्बा (18), पिंटू का छोटा भाई विकास उर्फ विकेश (32), आकाश (25), दिलीप उर्फ डिंपा (22) और देवांश की मां खुशबू (27) का डॉ. हेडगेवार अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि करीब 30 गज के मकान की छत को गाटर-पटिया से बनाया गया था। मकान 40 साल से अधिक पुराना होने के अलावा रेलवे लाइन के ठीक किनारे था। ट्रेनें गुजरने पर मकान में कंपन होता था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पुराना-जर्जर मकान कंपन सह न सका और जमींदोज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहदरा जिला के पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि मकान सुरेंद्र सिंह नामक व्यक्ति का है। हादसे की क्या वजह रही, इसकी पड़ताल की जा रही है। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हादसा मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ज्वाला नगर की गली नंबर-6 में हुआ। यहां करीब 1000 गज के एक पूरे परिसर में छह से सात मकान 25 से 30 गज के बने हुए हैं। इन सभी में अलग-अलग किरायेदार रहते हैं। जो मकान गिरा, उसके ग्राउंड फ्लोर को आगरा निवासी पिंटू नामक नमकीन-गजक बनाने वाले ठेकेदार ने किराये पर लिया हुआ था।

पहली मंजिल पर देवांश और खुशबू का परिवार रहता है। ज्यादातर मकानों की छत को गाटर-पटिया से बनाया गया है। मंगलवार को अचानक एक मकान छत के साथ भरभराकर गिर गया। हादसे के समय ग्राउंड फ्लोर पर पिंटू अपने दिव्यांग भाई विकास के अलावा कारीगर आकाश, दिलीप और अमन के साथ मौजूद था। पहली मंजिल पर खुशबू और उसका बेटा देवांश ही मौजूद थे।

हादसे के बाद सभी मलबे में दब गए। लोगों ने किसी तरह चार लोगों को पहले मलबे से निकाला। सूचना मिलने के बाद पुलिस के अलावा दमकल विभाग, डीडीएमए, एनडीआरएफ, नगर निगम, एंबुलेंस व बाकी लोग रेस्क्यू के लिए पहुंचे। तीन और घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया। जहां देवांश और पिंटू को मृत घोषित कर दिया गया।

दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिए हैं। पुलिस मकान मालिक सुरेंद्र सिंह से पूछताछ कर रही है। सुरेंद्र का दावा है कि उसका मकान काफी समय से जर्जर था, वह मकान खाली करने के लिए कह रहा था। वहीं पिंटू के रिश्तेदारों का कहना है कि उसने ढाई माह पहले ही सुरेंद्र से ग्राउंड फ्लोर नमकीन-गजक बनाने के लिए किराये पर लिया था। पिंटू आगरा के खेरागढ़ के गांव भूपरा का निवासी था।


मुख्यमंत्री ने जताया दुख, पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। वह खुद पूरे हालात पर नजर रख रही हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को बेहतर इलाज मिले और प्रभावित परिवारों को हर जरूरी मदद उपलब्ध कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed