अलीपुर के सिंधु बार्डर के पास शनिवार रात बाइक सवार दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों पल्सर बाइक से सोनीपत के मुरथल स्थित ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। सिंधु बार्डर के पास उनकी बाइक पीसीआर वैन से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों उछलकर इतनी दूर जा गिरे कि देखने वाले भी सहम गए। जख्मी छात्रों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
2 of 5
pcr bike accident
- फोटो : अमर उजाला
हेलमेट लगाया होता तो बच सकती थी जान पुलिस अधिकारियों की मानें तो हादसे के समय दोनों छात्रों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। दोनों हेलमेट पहने होते तो जान बच सकती थी। दोनों के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लाल बत्ती के पास बाइक की रफ्तार काफी तेज थी।
3 of 5
pcr bike accident
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर लगने के बाद दोनों बाइक से उछलकर काफी दूर जा गिरे थे। जांच में पता चला है कि एक दोस्त ने उन्हें हेलमेट लेने की सलाह दी थी, लेकिन रात होने की बात कहकर उन्होंने उसे अनसुना कर दिया था। पुलिस जांच कर रही है कि छात्रों ने शराब तो नहीं पी रखी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।
4 of 5
pcr bike accident
- फोटो : अमर उजाला
दोनों होनहार छात्र थे अमरजीत सिंह और नरेद्र चौधरी के परिवारवालों ने बताया कि दोनों बच्चे काफी होनहार थे। दोनों पढ़ने में अव्वल थे। दोनों ने दिल्ली आकर पढ़ाई करने की बात कही थी। परिवार वाले भी उनके भविष्य की योजना के बीच आना नहीं चाहते थे। इसलिए उन्हें पढ़ाई करने और भविष्य बनाने के लिए दिल्ली भेज दिया था।
5 of 5
pcr bike accident
- फोटो : अमर उजाला
साथ निकले थे चारों दोस्त पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय पीछे से अमरजीत व नरेंद्र के दोस्त नेत्रपाल राणा और अनुराग सिसौदिया दूसरी बाइक पर आ रहे थे। नेत्रपाल बामरौली कटरा आगरा का रहने वाला है और प्राइवेट नौकरी करता है। नेत्रपाल ने पुलिस को बताया कि दुर्घटनाग्रस्त होने वाली बाइक अमरजीत की थी, जिसे नरेंद्र चला रहा था। उसके मुताबिक, रात 11 बजे सभी मुरथल जाने के लिए साथ ही निकले थे। वह पीछे अपनी बाइक से चल रहे थे। चारों ने काफी समय बाद मुरथल जाने का प्रोग्राम बनाया था। इससे पहले कई बार प्रोग्राम किसी न किसी कारण से रद्द हो गया था। रात में चारों ने वहां चलने का फैसला किया। अमरजीत अपनी बाइक खुद चलाना चाहता था, लेकिन नरेंद्र ने जिद कर उससे बाइक ले ली थी।