फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PCR वैन से टक्कर लगने के बाद उछलकर बहुत दूर जा गिरे थे दोनों दोस्त, मंजर देखकर सहम गए मौजूद लोग

Tue, 08 May 2018 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 May 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
when bike ram in pcr both bikers thrown away too far on road if had helmet their life may saved
pcr bike accident - फोटो : अमर उजाला

अलीपुर के सिंधु बार्डर के पास शनिवार रात बाइक सवार दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों पल्सर बाइक से सोनीपत के मुरथल स्थित ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। सिंधु बार्डर के पास उनकी बाइक पीसीआर वैन से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों उछलकर इतनी दूर जा गिरे कि देखने वाले भी सहम गए। जख्मी छात्रों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

when bike ram in pcr both bikers thrown away too far on road if had helmet their life may saved
pcr bike accident - फोटो : अमर उजाला

हेलमेट लगाया होता तो बच सकती थी जान पुलिस अधिकारियों की मानें तो हादसे के समय दोनों छात्रों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। दोनों हेलमेट पहने होते तो जान बच सकती थी। दोनों के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लाल बत्ती के पास बाइक की रफ्तार काफी तेज थी।

when bike ram in pcr both bikers thrown away too far on road if had helmet their life may saved
pcr bike accident - फोटो : अमर उजाला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर लगने के बाद दोनों बाइक से उछलकर काफी दूर जा गिरे थे। जांच में पता चला है कि एक दोस्त ने उन्हें हेलमेट लेने की सलाह दी थी, लेकिन रात होने की बात कहकर उन्होंने उसे अनसुना कर दिया था। पुलिस जांच कर रही है कि छात्रों ने शराब तो नहीं पी रखी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
when bike ram in pcr both bikers thrown away too far on road if had helmet their life may saved
pcr bike accident - फोटो : अमर उजाला

दोनों होनहार छात्र थे अमरजीत सिंह और नरेद्र चौधरी के परिवारवालों ने बताया कि दोनों बच्चे काफी होनहार थे। दोनों पढ़ने में अव्वल थे। दोनों ने दिल्ली आकर पढ़ाई करने की बात कही थी। परिवार वाले भी उनके भविष्य की योजना के बीच आना नहीं चाहते थे। इसलिए उन्हें पढ़ाई करने और भविष्य बनाने के लिए दिल्ली भेज दिया था।

विज्ञापन
when bike ram in pcr both bikers thrown away too far on road if had helmet their life may saved
pcr bike accident - फोटो : अमर उजाला
साथ निकले थे चारों दोस्त पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय पीछे से अमरजीत व नरेंद्र के दोस्त नेत्रपाल राणा और अनुराग सिसौदिया दूसरी बाइक पर आ रहे थे। नेत्रपाल बामरौली कटरा आगरा का रहने वाला है और प्राइवेट नौकरी करता है। नेत्रपाल ने पुलिस को बताया कि दुर्घटनाग्रस्त होने वाली बाइक अमरजीत की थी, जिसे नरेंद्र चला रहा था। उसके मुताबिक, रात 11 बजे सभी मुरथल जाने के लिए साथ ही निकले थे। वह पीछे अपनी बाइक से चल रहे थे। चारों ने काफी समय बाद मुरथल जाने का प्रोग्राम बनाया था। इससे पहले कई बार प्रोग्राम किसी न किसी कारण से रद्द हो गया था। रात में चारों ने वहां चलने का फैसला किया। अमरजीत अपनी बाइक खुद चलाना चाहता था, लेकिन नरेंद्र ने जिद कर उससे बाइक ले ली थी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed