फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहनोई का हाल लेने गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, बहन से की ये बातें

Tue, 08 May 2018 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 08 May 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath reach ghaziabad yashoda hospital to see his sister husband
cm yogi - फोटो : अमर उजाला

कौशांबी के यशोदा अस्पताल में रविवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने बहनोई का हाल लेने पहुंचे। वह करीब 15 मिनट अस्पताल में रुके। इस दौरान सुरक्षा चाक चौबंद रही।

cm yogi adityanath reach ghaziabad yashoda hospital to see his sister husband
cm yogi - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी बहन पुष्पा चौधरी वैशाली में रहती हैं। उनके पति राजेंद्र चौधरी की शुक्रवार शाम को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। परिवार के लोगों ने उन्हें कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को करीब पांच बजे कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने राजेंद्र चौधरी का हाल जाना। उनके साथ राजेंद्र का इलाज कर रहे डा. सुमंतो चटर्जी, डा. एपी सिंह, डा. राजकुमार, डा. अंशुमन त्यागी और डा. सचिन माहेश्वरी भी रहे।

cm yogi adityanath reach ghaziabad yashoda hospital to see his sister husband
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

डॉक्टरों ने बताया कि राजेंद्र चौधरी को ब्रेन हेमरेज हुआ है। अस्पताल के डायरेक्टर पीएन अरोड़ा से भी मुख्यमंत्री ने कुछ देर बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह लगातार फोन पर उनसे राजेंद्र चौधरी का हाल चाल लेते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
cm yogi adityanath reach ghaziabad yashoda hospital to see his sister husband
योगी आदित्यनाथ

बहन से भी की कुछ देर की बात
राजेंद्र से मिलने और डॉक्टरों से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री ने अपनी बहन पुष्पा और राजेंद्र के छोटे भाई अरविंद से भी बात की। उन्होंने बहन को ढांढस बंधाते हुए कहा कि जल्द ही राजेंद्र ठीक हो जाएंगे।

विज्ञापन
cm yogi adityanath reach ghaziabad yashoda hospital to see his sister husband
सीएम योगी - फोटो : SELF

अवकाश के दिन भी सक्रिय रहे अधिकारी कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर नगर निगम, जीडीए और प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय दिखे। हिंडन एयरबेस से अस्पताल तक मुख्यमंत्री के रूट को चमचमाया गया। सुबह से ही अधिकारी सड़कों की सफाई करवाने में लगे रहे। पानी का छिड़काव सड़कों पर किया गया। रास्ते में सड़क पर जो भी गड्ढे थे उन्हें भरवा दिया गया। जहां-जहां गंदगी फैली थी वहां से कूड़ा उठवाकर सफाई कराई गई। सुबह से ही मुख्यमंत्री के रूट पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। अस्पताल में भी लोगों को चेकिंग के बाद अंदर जाने दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed