फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   weather update delhi ncr north india chills by cold waves after snowfall on hills fog delay 10 train

अगले 24 घंटे में ओलावृष्टि और बारिश के आसार, कोहरे ने रोकी 10 ट्रेनों की रफ्तार

Thu, 31 Jan 2019 10:09 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 31 Jan 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
weather update delhi ncr north india chills by cold waves after snowfall on hills fog delay 10 train
कोहरे ने रोकी ट्रेन की रफ्तार - फोटो : एएनआई

पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी ठंड का कहर जारी है। बीते कुछ दिनों की तरह बुधवार को भी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई जिसके बाद आज दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में सुबह कड़ाके की ठंड से हुई। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में तेज हवाएं चलेंगी व कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी। गुरुवार को ठंड व कोहरे के कारण रेल समेत सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है। कोहरे ने 10 ट्रेनों की रफ्तार रोक दी। 

विज्ञापन


बुधवार को तीन दिन में दूसरी बार तापमान 5.2 डिग्री पहुंचा, ठिठुरन बढ़ी
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पहाड़ों से आ रही हवाओं के कारण शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। इसी कारण जनवरी के अंतिम सप्ताह में भी पारा 5 डिग्री के आसपास चल रहा है। बुधवार को एक बार फिर दिल्ली ठिठुरी और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन दिनों में दूसरी बार है जब न्यूनतम तापमान इतना रहा है। इससे पहले रविवार को भी पारा 5.2 डिग्री दर्ज किया गया था। बीते सात सालों में 30 जनवरी को इतना कम तापमान नहीं रहा। 
विज्ञापन


दिल्ली में मंगलवार को धूप निकलने से सर्दी से मामूली राहत मिली थी, लेकिन बुधवार को मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रही। इस कारण से सर्दी का अहसास ज्यादा होता रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 5.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मौसम विभाग पहले ही भविष्यवाणी कर चुका है कि 31 जनवरी व एक फरवरी को दिल्ली में तेज मैदानी हवाएं चलेंगी व कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी। हालांकि इस कारण से तापमान में गिरावट होने की संभावना कम है।

बीते सात सालों में 30 जनवरी का तापमान

weather update delhi ncr north india chills by cold waves after snowfall on hills fog delay 10 train
ठंड से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोग - फोटो : अमर उजाला

विभाग ने दो व तीन फरवरी को दिल्ली में घना कोहरा रहने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार ठंडी हवाओं का रुख बदलने से ठंड से राहत मिल सकती है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान भी 21 के आसपास व न्यूनतम तापमान सात या आठ के आसपास बना रहेगा। 5 फरवरी को एक बार फिर से बारिश होने की संभावना हैं। इस कारण से उत्तर पश्चिमी हवाओं की रफ्तार धीमी हो सकती हैै। इससे पारा ऊपर चढ़ने की संभावना है।

बीते सात सालों में 30 जनवरी का तापमान 
वर्ष        न्यूनतम तापमान 
2018        10.0 डिग्री 
2017        9.0 डिग्री 
2016        13.0 डिग्री 
2015        6.0 डिग्री 
2014        10.0 डिग्री 
2013        6.0 डिग्री 
2012        7.0 डिग्री 

सूबे की चोटियां फिर बर्फ से लदीं, मनाली में बारिश

weather update delhi ncr north india chills by cold waves after snowfall on hills fog delay 10 train
घाटी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

भारी बर्फबारी की चेतावनी के बीच हिमाचल की चोटियां फिर बर्फ से लकदक हो गई हैं। मनाली में बारिश और शिमला में हल्की बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बुधवार को रोहतांग में 20, मढ़ी में 15 और कोकसर में 5 सेंटीमीटर, जबकि शिमला से सटे कुफरी और नारकंडा में हल्का हिमपात रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार को पूरे प्रदेश में ओलावृष्टि और भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। पांच फरवरी तक हिमाचल में मौसम खराब रहेगा। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए सरकार ने कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा और शिमला जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। उधर, बुधवार को भी प्रदेश में 276 सड़कें बंद रहीं।

ताजा बर्फबारी से लाहौल के साथ एनएच 305 से बर्फ हटाने के अभियान पर ब्रेक लग गई है। जिला कुल्लू में पहले से ही करीब एक दर्जन रूट प्रभावित चल रहे हैं। किन्नौर, चंबा और मंडी जिले की ऊंचीं चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला में हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी रहा।

न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                    - 14.0
कल्पा                     - 6.6
कुफरी                     - 0.5
भुंतर                         शून्य
डलहौजी                    1.3
शिमला                     2.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed