फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुद को पीएम मोदी का आध्यात्मिक गुरु बताने वाला गिरफ्तार, भाजपाई दिग्गजों समेत केजरीवाल से है कनेक्शन

Sat, 29 Sep 2018 01:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Sep 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
pm modi fake spiritual guru dancer pulkit maharaj held for fraud bjp top leaders kejriwal connection
pulkit maharaj
शालीमार गार्डन में रहने वाले पुलकित महाराज खुद को प्रधानमंत्री का आध्यात्मिक गुरु बताकर धमकाता था। स्थानीय लोगों की मानें तो साहिबाबाद के शालीमार गार्डन के मकान संख्या 693 में करीब दो साल से पुलकित मिश्रा उर्फ पुलकित महाराज रह रहा था। उसने मकान की छत पर अवैध निर्माण कर डांस एकेडमी बना ली थी। जब लोगों ने विरोध किया तो उसने अधिकारियों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम से धमकी दी। लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले उन्हें जानकारी मिली थी कि इलाके में एक युवक अवैध निर्माण कर रहा है। जब उन्होंने जीडीए में इसकी शिकायत की और विरोध किया तो पुलकित महाराज ने उन्हें पीएम के नाम की धमकी दी। पुलकित ने कहा कि वह पीएम का आध्यात्मिक गुरु है ऐसे में जब चाहे उन्हें जेल भिजवा देगा। इसका सिर्फ पीएम मोदी से ही नहीं बल्कि भाजपा के अन्य दिग्गज नेताओं समेत सीएम केजरीवाल से भी कनेक्शन है। तस्वीरें हैं गवाह...
pm modi fake spiritual guru dancer pulkit maharaj held for fraud bjp top leaders kejriwal connection
pulkit maharaj - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कथक गुरु पुलकित मिश्रा उर्फ पुलकित महाराज को यूपी में गाजियाबाद के साहिबाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को अलग-अलग मंत्रालयों का अधिकारी बताकर सरकारी सुविधाएं लेता था। प्रधानमंत्री कार्यालय को यूपी के सीतापुर से शिकायत मिली थी। इसके बाद जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंपी गई।

pm modi fake spiritual guru dancer pulkit maharaj held for fraud bjp top leaders kejriwal connection
pulkit maharaj - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी साहिबाबाद में कथक डांस की अकादमी चलाता था। सोशल मीडिया पर उसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोटो भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
pm modi fake spiritual guru dancer pulkit maharaj held for fraud bjp top leaders kejriwal connection
pulkit maharaj - फोटो : अमर उजाला

अपराध शाखा डीसीपी डॉ. जॉय टर्की के अनुसार, इस वर्ष अगस्त महीने में शिकायत मिली थी कि साहिबाबाद के रहने वाला पुलकित महाराज उत्तर प्रदेश के सीतापुर में कलक्टर को खुद को कला एवं संस्कृति मंत्रालय का निदेशक बताकर सिक्योरिटी मांगी और सर्किट हाउस बुक कराने को कहा था।

विज्ञापन
pm modi fake spiritual guru dancer pulkit maharaj held for fraud bjp top leaders kejriwal connection
pulkit maharaj - फोटो : अमर उजाला

एक अप्रैल, 2018 को पुलकित महाराज सीतापुर गए और  पुलिस व प्रशासन ने वीआईपी प्रोटोकॉल के साथ सुरक्षा मुहैया कराई थी। इस दौरान कलेक्टर को संदेह हुआ और इसकी शिकायत तुरंत कला एवं संस्कृति मंत्रालय से की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed