{"_id":"5f0662ba8ebc3e638d2952b2","slug":"violence-seen-in-cctv-killing-of-a-young-man-with-stones-in-rupee-transaction-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी में दिखी वहशत, रुपयों के लेन-देन में पत्थरों से वार कर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी में दिखी वहशत, रुपयों के लेन-देन में पत्थरों से वार कर युवक की हत्या
Thu, 09 Jul 2020 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 09 Jul 2020 05:50 AM IST
विज्ञापन
पत्थर से हमला
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरी दिल्ली के कोतवाली इलाके में मंगलवार शाम एक युवक की पत्थरों से वार कर हत्या कर दी गई। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त काली उर्फ कालिया (35) के रूप में हुई है।
cctv
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी श्याम (34) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने खुलासा किया है कि रुपयों के लेन-देन में उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
CRIME SCENE
पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम सूचना मिली थी कि डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के दफ्तर के पास झगड़े के दौरान आरोपी ने एक युवक पर पत्थरों से हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी अज्ञात युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त कालिया के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : pixabay
कालिया कोतवाली इलाके में ही रहकर छोटा-मोटा काम करता था। जांच के दौरान पुलिस को घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया।
- फोटो : अमर उजाला।
पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज मिली है आरोपी उसमें वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहा था। उसके आधार पर मंगलवार रात को ही पुलिस ने आरोपी श्याम को दबोच लिया।