क्रिकेटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस का अफेयर तो हमेशा ही हिट रहता है। ऐसा ही एक रिलेशनशिप था कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की 'परी' अनुष्का शर्मा का रहा है जिन्होंने हाल ही में 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी रचाई। मालूम हो कि शादी से पहले इनका रिश्ता कई उतार-चढ़ाव से गुजरा है।
2 of 11
virat anushka
- फोटो : instagram
बता दें कि अनुष्का शर्मा विराट कोहली की पहली प्रेमिका नहीं थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का से पहले विराट ने ब्राजीलियन एक्ट्रेस इजाबेल लीटे और साउथ इंडियन एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को डेट कर चुके हैं, लेकिन इनमें से किसी के भी साथ बात शादी तक नहीं पहुंची। उसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पर विराट अपना दिल ऐसा हारे कि शादी के बंधन में बंध गए।
3 of 11
virat anushka
- फोटो : instagram
साल 2013 में विराट और अनुष्का एक एड शूट पर पहली बार मिले थे। तभी उनकी डेटिंग की खबरे आने लगीं थी और ये बात आग तरह तब फैली जब कोहली को मिस शर्मा के घर के बाहर स्पॉट किया गया था। जिसके बाद दोनों ने दुनिया की परवाह किए बिना अक्सर बाहर साथ स्पॉट होने लगे।
4 of 11
virat anushka
- फोटो : instagram
इस रिश्ते के बार में अनुष्का कभी खुल कर बात नहीं करती थीं लेकिन विराट हमेशा पब्लिक में इस बारे में बात करने से नहीं घबराते थे।
5 of 11
virat anushka
- फोटो : instagram
फरवरी 2014 में विराट अपनी टीम के साथ न्यूजीलैंड पहुंचे तो वहीं अनुष्का भी वहां पहुंचीं जहां दोनो को साथ घूमते हुए स्पॉट किया गया। फिर इसी साल नवंबर में विराट ने मैच के टाइम अनुष्का को सबके सामने फ्लाइंग किस दे कर सबको जता दिया कि अनुष्का उनके लिए क्या मायने रखती हैं।