फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंदिर में मर्डर: दिन में झगड़ा... शाम को बदला लेने के लिए की हत्या, सेवादार के शरीर पर मिले अनगिनत फ्रैक्चर

Mon, 01 Sep 2025 02:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Sep 2025 02:06 PM IST
सार

दिल्ली के कालकाजी मंदिर परिसर में प्रसाद में चुनरी नहीं देने पर सेवादार की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों का कहना दिन में मोहन का चुनरी को लेकर सेवादारों से विवाद हुआ था। सेवादारों ने उसे पीट दिया था। बदला लेने के लिए आरोपी रात में अपने साथियों संग पहुंचा और लाठी-डंडों से पीटकर योगेंद्र सिंह की जान ले ली। 

विज्ञापन
UP news Murder in kalkaji mandir delhi inside story Fight during day Murder in evening for revenge
कालकाजी मंदिर में सेवादार की हत्या - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण-पूर्व दिल्ली के कालकाजी मंदिर परिसर में प्रसाद में चुनरी नहीं देने पर सेवादार की हत्या दोपहर में झगड़े में हुई पिटाई से आहत होकर बदले में की गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शुक्रवार को दिन में मोहन उर्फ भूरा (19) मंदिर गया था। 


दर्शन के बाद उसने चुनरी मांगी तो सेवादारों के इन्कार कर दिया। जोर देने पर सेवादार झगड़ा करने लगे और उसे पीटा भी। पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि चार हत्यारोपियों समेत पांच लोग गिरफ्तार कर लिया है जबकि वारदात में शामिल रोहित, संदीप, काला और बॉबी की तलाश जारी है।
UP news Murder in kalkaji mandir delhi inside story Fight during day Murder in evening for revenge
सीसीटीवी में कैद घटना - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि सेवादारों से हुए झगड़े में मारपीट के बाद मोहन वहां से चला गया। रात को वह 8-9 लड़कों के साथ मंदिर पहुंचा और सुबह हुए झगड़े में शामिल रहे एक सेवादार योगेंद्र सिंह को मंदिर की धर्मशाला की ओर जाते हुए देखा। आरोपी उसके पीछे धर्मशाला पहुंचे और योगेंद्र को पकड़ लिया। 
UP news Murder in kalkaji mandir delhi inside story Fight during day Murder in evening for revenge
सीसीटीवी में कैद घटना - फोटो : अमर उजाला
सभी आरोपी उसे घसीटते हुए मंदिर के रास्ते पर ले गए। वहां लाठी-डंडों से बुरी तरह योगेंद्र को पीटना शुरू कर दिया। चीखने-चिल्लाने पर भी उसे कोई बचाने नहीं आया। पिटाई के दौरान योगेंद्र के अचेत होने के बाद भी आरोपी उसे पीटते रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP news Murder in kalkaji mandir delhi inside story Fight during day Murder in evening for revenge
सेवादार योगेंद्र सिंह की फाइल फोटो और सीसीटीवी में कैद घटना - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों का कहना है कि लाठी-डंडों की पिटाई की वजह से योगेंद्र के शरीर में कई फ्रैक्चर मिले हैं। आरोपियों के इस बयान पर पुलिस यकीन नहीं कर रही है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज से मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
UP news Murder in kalkaji mandir delhi inside story Fight during day Murder in evening for revenge
सीसीटीवी में कैद घटना - फोटो : अमर उजाला
वारदात के कुछ घंटे बाद पुलिस ने चार आरोपियों मोहन उर्फ भूरा, अतुल पांडेय, कुलदीप बिधूड़ी और नितिन को गिरफ्तार कर लिया था। नितिन के पिता को पुलिस ने आरोपियों की मदद करने और उससे शरण देने के मामले में दबोचा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed