फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Youth tied up and beaten on suspicion of theft; death

दिल्ली में दरिंदगी: चोरी के शक में युवक को बांधकर पीटा, मौत के बाद दो ट्रक चालक गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2026 01:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 14 Sep 2026 01:58 AM IST
सार

गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर दो ट्रक चालकों मुंतियाज और नईम को गिरफ्तार कर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Delhi: Youth tied up and beaten on suspicion of theft; death
जींद में बेटे ने की मां की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भलस्वा डेयरी इलाके में चोरी के शक में 18 साल के रामकुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर दो ट्रक चालकों मुंतियाज और नईम को गिरफ्तार कर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। मारपीट में शामिल दो आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला 29 अगस्त का है। 
विज्ञापन


रामकुमार अपने परिवार के साथ भलस्वा डेयरी इलाके में रहता था और कूड़ा बीनता था। 29 अगस्त की शाम सात बजे राम कुमार सहित अन्य युवकों को कुछ ट्रक चालकों ने ट्रक से केबल व अन्य सामान की चोरी करने के शक में पकड़ा था। इस दौरान उन लोगों ने राम कुमार को बंधक बनाकर उसे पीटा। घायल अवस्था में परिजन उसे बुराड़ी अस्पताल में लेकर गए। मेडिकल जांच में उसके हाथ, आंख और पैर पर चोट के निशान मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई गंभीर चोट नहीं होने की वजह से डॉक्टरों ने उसका इलाज कर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी। परिवार वालों के मुताबिक 9 सितंबर को सांस लेने में परेशानी होने पर परिवार वाले उसे बुराड़ी अस्पताल लेकर गए। उसकी गंभीर हालत देखकर परिवार वाले उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गए। जहां से उसे राजन बाबू टीबी अस्पताल लेकर गए। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed