{"_id":"6aa705250dedc6db310ec5e9","slug":"murder-in-delhi-over-property-dispute-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: संपत्ति विवाद में ताऊ ने बेटे के साथ मिलकर भतीजे को मार डाला, सीने और पेट में चाकू घोंपकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: संपत्ति विवाद में ताऊ ने बेटे के साथ मिलकर भतीजे को मार डाला, सीने और पेट में चाकू घोंपकर हत्या
Mon, 14 Sep 2026 01:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:49 AM IST
सार
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का केस दाखिल कर आरोपियों को देर रात ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रतीक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी स्थित सुंदर नगरी इलाके में शनिवार देर रात सगे ताऊ ने अपने बेटे के साथ मिलकर भतीजे की चाकू से वारकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद अली (28) के रूप में हुई है। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का केस दाखिल कर आरोपियों को देर रात ही गिरफ्तार कर लिया। पहचान ताऊ नसीरुद्दीन (71) और इसके बेटे जावेद (26) के रूप में हुई है। दरअसल सुंदर नगरी मेन मार्केट में एक दुकान को लेकर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था। अली के परिवार का आरोप है कि नसीरुद्दीन मकान और दुकान पर कब्जा करना चाहते है।
विज्ञापन
इसको लेकर दोनों परिवारों में पिछले काफी समय से झगड़ा चल रहा है। दुकान के मामले में पिछले आठ माह से कोर्ट में मामला विचाराधीन भी है। अक्सर इसको लेकर दोनों परिवारों में तू-तू-मैं-मैं भी होती रहती है। परिवार ने आरोप लगाया कि वारदात में नसीरुद्दीन के अलावा उसका दूसरा बेटा व कई अन्य लोग भी शामिल हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
जावेद ने उसके पेट और सीने में पांच से छह चाकू मारे। बाद में वह फरार हो गए। छोटा भाई तालिक अली को अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए। नसीरुद्दीन के घर से कई चाकू, तलवार और दूसरे हथियार भी पुलिस को मिले हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है।