{"_id":"5e12103f8ebc3e87b75cb043","slug":"two-groups-fight-in-jnu-student-union-president-and-female-teacher-head-cracked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेएनयू में नकाब पहने युवकों ने पत्थर व लाठियों से किया हमला, गर्ल्स हॉस्टल को भी बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू में नकाब पहने युवकों ने पत्थर व लाठियों से किया हमला, गर्ल्स हॉस्टल को भी बनाया निशाना
Sun, 05 Jan 2020 10:18 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 05 Jan 2020 10:18 PM IST
JNU
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में रविवार शाम छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इससे दोनों पक्षों के 30 से अधिक छात्र घायल हुए हैं। घायलों में छात्र संघ अध्यक्ष आईशी घोष सहित कई महिला शिक्षक भी हैं। छात्रसंघ ने मारपीट व तोड़फोड़ का एबीवीपी पर आरोप लगाया है। जबकि एबीवीपी का कहना है कि यह सब लेफ्ट ने किया है।
JNU
- फोटो : ANI
दो दिन तक लेफ्ट संगठनों ने सर्वर रूम पर कब्जा करके रजिस्ट्रेशन में बाधा पहुंचाई थी। रविवार शाम कैंपस के टी प्वाइंट के सामने छात्र विरोध दर्ज कर रहे थे। थोड़ा अंधेरा होते ही कैंपस में अचानक 40 से 50 युवकों की भीड़ चेहरे पर नकाब पहने और हाथों में लाठियां लेकर घुसी और छात्रों से मारपीट व तोड़फोड़ शुरू कर दी। युवकों की भीड़ ने गर्ल्स हॉस्टल में जाकर शीशे तोड़े और छात्राओं से भी मारपीट की।
JNU
- फोटो : अमर उजाला
कैंपस में देर रात तक विरोध प्रदर्शन
जेएनयू छात्रसंघ और शिक्षक संघ ने पूरी घटना पर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार से जवाब मांगा है। इसके अलावा कुलपति प्रो. कुमार से इस्तीफे की भी मांग रखी है। कैंपस में एक ओर एबीवीपी विरोध कर रहा है तो दूसरी ओर लेफ्ट छात्र संगठन विरोध दर्ज करवा रहा है। दोनों गुट एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
JNU
- फोटो : अमर उजाला
चार घंटे अराजकता का माहौल, कुलपति नदारद
कैंपस में चार घंटों तक अराजकता का माहौल रहा, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन सामने तक नहीं आया। प्रशासन ने जख्मी छात्रों को अस्पताल तक नहीं पहुंचाया। इसके अलावा हालात पर काबू पाने के लिए पहुंची पुलिस को कैंपस के अंदर आने तक नहीं दिया गया। पुलिस मुख्य गेट के बाहर खड़ी रही। करीब पौने नौ बजे पुलिस को कैंपस के अंदर आने की अनुमति मिली। इसके बाद पुलिस हॉस्टल व कैंपस में जांच करने पहुंच पाई।

जेएनयू प्रोक्टर व भाजपा नेता सतेंद्र अवाना भी शामिल: बालाजी
जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एनसाई बालाजी ने पूरी घटना का आरोप एबीवीपी पर लगाया है। बालाजी का कहना है कि भीड़ के बीच भाजपा नेता सतेंद्र अवाना भी शामिल थे। इसमें जेएनयू के एक प्रोक्टर भी शामिल थे, जिनके इशारे पर यह पूरी घटना हुई है। एबीवीपी डीयू के सदस्य मारपीट करने वालों में शामिल थे।