फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yamuna Pollution: दिल्ली की हवा में स्मॉग और यमुना में झाग ने घोला जहर, आरोप-प्रत्यारोप के बीच गुम हुआ समाधान

Sat, 29 Oct 2022 12:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 29 Oct 2022 12:48 PM IST
विज्ञापन
Toxic foam in Yamuna BJP and AAP face to face over foam in Yamuna no solution found News in Hindi
झाग को खत्म करने के लिए रासायनिक स्प्रे का छिड़काव करती दिल्ली जल बोर्ड की टीम - फोटो : ANI

यमुना सफाई के दावों की पोल उसमें तैरते झाग ने खोल दी है। आलम ये है कि छठ पर यमुना का रुख करने वाले व्रती नदी के जल का अर्घ्य देना तो दूर उसमें उतरने के लिए जगह तलाश रहे हैं। इस मुद्दे पर सियासी जंग भी तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच आम आदमी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात ये है कि इस विषाक्त झाग को खत्म करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड यमुना में रसायनिक स्प्रे का छिड़काव करा रही है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी कालिंदी कुंज इलाके में दिल्ली जल बोर्ड की टीमें नाव से रासायनिक स्प्रे को छिड़काव करती नजर आईं। 

Toxic foam in Yamuna BJP and AAP face to face over foam in Yamuna no solution found News in Hindi
यमुना में तैरता झाग - फोटो : ANI

नेशनल ग्रीन ट्रिब्ल्यूनल (एनजीटी) की मॉनीटरिंग कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक, 1370 किमी लंबी यमुना नदी का करीब 54 किमी हिस्सा दिल्ली के पल्ला से कालिंदी के बीच से गुजरता है। इसके वजीराबाद से कालिंदी कुंज के बीच यमुना की लंबाई 22 किमी है। यह पूरी नदी की लंबाई का सिर्फ दो फीसदी बैठता है, लेकिन यमुना का करीब 76 फीसदी प्रदूषण इसी हिस्से में होता है।

Toxic foam in Yamuna BJP and AAP face to face over foam in Yamuna no solution found News in Hindi
यमुना में दिखी प्रदूषित सफेद छाग - फोटो : अमर उजाला

मानसून के अलावा साल के नौ महीनों में नदी में ताजा पानी नहीं रहता। नदी दिल्ली के 22 नालों के शोधित व अशोधित सीवेज को लेकर आगे बढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Toxic foam in Yamuna BJP and AAP face to face over foam in Yamuna no solution found News in Hindi
यमुना में बहता सफेद जहरीला झाग - फोटो : अमर उजाला

उधर, भाजपा लगातार आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमलावार है। उधर, जुबानी जंग से आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली जल बोर्ड के एक अधिकारी से बदसलूकी कर डाली। मसले से जुड़े एक वीडियो में वह अधिकारी को ‘बेशर्म, घटिया आदमी’ कहते हुए दिखते हैं। दूसरी तरफ मौके पर मौजूद आम लोगों ने भाजपा सांसद पर सवालों के तीर चलाए।

विज्ञापन
Toxic foam in Yamuna BJP and AAP face to face over foam in Yamuna no solution found News in Hindi
यमुना में दिखी प्रदूषित सफेद छाग - फोटो : अमर उजाला

यमुना नदी की सतह पर तैरते झाग को खत्म करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अधिकारियों द्वारा नदी के पानी की सतह पर केमिकल के छिड़काव किया जा रहा है। शुक्रवार को जब प्रवेश वर्मा को यह बात पता चली तो वह अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ एक घाट पर पहुंच गए। सांसद पर आरोप है कि उन्होंने अधिकारियों को धमकाते हुए तू-तड़ाक की भाषा में बात की और काम रोकने को कहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed