फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi-NCR AQI: दम घोंटू हुई हवा, दिल्ली में 400 के पार एक्यूआई तो नोएडा इस आंकड़े को छूने के करीब

Sat, 29 Oct 2022 10:04 AM IST
आकाश दुबे एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 29 Oct 2022 10:04 AM IST
विज्ञापन
Delhi NCR AQI Today Delhi Air Quality Index Crossed 350 and AQI at 400 in Noida News in Hindi
नोएडा में शनिवार को छायी धुंध - फोटो : ANI

दिवाली के बाद से दिल्ली-एनसीआर की हवा की सेहत लड़खड़ा गई है, वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में है। शनिवार सुबह दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 355 पर रहा, मथुरा रोड क्षेत्र में 340 पर और नोएडा में 392 पर रहा। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के भी पार चला गया। वहीं आशंका है कि अगले छह दिनों तक जहरीली हवाओं से राहत मिलने की उम्मीद नहीं। जबकि शुक्रवार को दिल्ली का प्रदूषण स्तर 357 दर्ज किया गया था, जो इस सीजन का सबसे अधिक मापा गया था। शुक्रवार को दिल्ली के साथ गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद सहित एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण स्तर बेहद खराब रहा। दिल्ली में भी प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। कल शाम कई जगहों पर एक्यूआई 400 का आंकड़ा पार कर गया तो आज सवेरे दिल्ली का एक्यूआई 309 दर्ज किया गया है।

Delhi NCR AQI Today Delhi Air Quality Index Crossed 350 and AQI at 400 in Noida News in Hindi
नोएडा में छायी धुंध - फोटो : ANI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता शुक्रवार को बेहद खराब श्रेणी में रही। वहीं 29 से 31 अक्तूबर तक हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रहने की आशंका है। अगले छह दिनों के लिए भी हवा की गुणवत्ता बड़े पैमाने पर बेहद खराब से खराब श्रेणी में रहने की आंशका जाहिर की गई है। 

Delhi NCR AQI Today Delhi Air Quality Index Crossed 350 and AQI at 400 in Noida News in Hindi
नोएडा में छायी धुंध - फोटो : ANI

बोर्ड के अनुसार दिल्ली में शनिवार को सतही स्तर पर दक्षिण-पूर्वोत्तर दिशा से छह से आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जिससे सुबह के समय आसमान साफ रहेगा। साथ ही धुंध भी छाई रहेगी। रविवार को हवा के रुख में कुछ बदलाव होगा और हवा दक्षिण-उत्तर दिशा से छह से आठ किमी प्रति घंटे की गति चल सकती है। यह दौर 31 अक्तूबर तक बने रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi NCR AQI Today Delhi Air Quality Index Crossed 350 and AQI at 400 in Noida News in Hindi
धुंध के चलते दिल्ली के रास्तों पर गुजरने वाले वाहनों ने जलाई बत्ती - फोटो : ANI

बोर्ड के अनुसार पंजाब, हरियाणा के कई क्षेत्रों में लगातार पराली जलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले दो दिनों तक सुबह के समय धुंध छाए रहने की उम्मीद है। हालांकि 31 अक्तूबर के बाद से दिन में धूप खिल सकती है जिससे कुछ राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
Delhi NCR AQI Today Delhi Air Quality Index Crossed 350 and AQI at 400 in Noida News in Hindi
दिल्ली में छायी धुंध - फोटो : ANI

कई जगहों पर 400 पार पहुंचा प्रदूषण स्तर
दिल्ली के कुछ इलाकों में शुक्रवार को प्रदूषण का स्तर शाम को बढ़कर 400 को पार कर गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शाम सात बजे के बाद आनंद विहार में एक्यूआई 464, अशोक विहार में 401, बवाना में 409, जहांगीरपुरी में 423, रोहिणी में 392 का स्तर रहा। यह सभी स्तर पर गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed