{"_id":"5e2904d18ebc3e4b3f5c1b0c","slug":"today-is-full-dress-rehearsal-parade-avoid-india-gate-and-ito","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज है फुल ड्रेस रिहर्सल परेड, इंडिया गेट व आईटीओ आने से बचें, ये मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज है फुल ड्रेस रिहर्सल परेड, इंडिया गेट व आईटीओ आने से बचें, ये मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Thu, 23 Jan 2020 07:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां पूरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल परेड बृहस्पतिवार सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर विजय चौक से शुरू होकर लालकिला तक जाएगी। इस दौरान परेड से जुड़े मार्गों पर ट्रैफिक बंद रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुबह से लेकर दोपहर तक नई दिल्ली व आईटीओ-दिल्ली गेट वाले मध्य दिल्ली के इलाके में आने से बचें। दो मेट्रो स्टेशन केन्द्रीय सचिवालय व उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे।
2 of 9
republic day parade
- फोटो : pti
दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) एनएस बुंदेला ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल विजय चौक से शुरू होकर राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, डब्ल्यू पाइंट (तिलक ब्रिज), बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए लाल किला मैदान पहुंचेगी। 22 जनवरी को शाम साढ़े छह बजे से 23 जनवरी को परेड खत्म होने तक राजपथ विजय चौक से इंडिया गेट तक पूरी तरह बंद रहेगा।
3 of 9
republic day parade
- फोटो : PTI
22 जनवरी की रात 11 बजे और परेड खत्म होने तक रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड से राजपथ पर ट्रैफिक को क्रॉस करने पर प्रतिबंध रहेगा। 23 जनवरी को सुबह सवा नौ बजे से परेड के तिलक मार्ग क्रॉसिंग पर पहुंचने तक सी-हैक्सागॉन-इंडिया गेट बंद रहेगा। सुबह साढ़े नौ बजे से राजपथ पर रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड़ व सी-हेक्सागन मार्गों से क्रॉसिंग पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
republic day parade
- फोटो : PTI
23 जनवरी को सुबह दस बजे के बाद तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग आदि पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इंडिया गेट सर्किल, आईटीओ चौक व दिल्ली गेट पूरी तरह बंद रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 9
republic day parade
- फोटो : pti
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार परेड के कारण नई दिल्ली का राजपथ व इंडिया गेट वाला हिस्सा, तिलक मार्ग के पास भगवान दास रोड, मथुरा रोड-प्रगति मैदान, आईटीओ के पास विकास मार्ग, डीडीयू मार्ग, बहादुरशाह जफर मार्ग पर, दिल्ली गेट पर राजघाट, रिंग रोड, नेताजी सुभाष मार्ग, लालकिला, चांदनी चौक, कोढ़िया पुल व आईएसबीटी पर जाम लग सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।