इस बार का गणतंत्र दिवस बेहद खास होने वाला है। इसकी फुल ड्रेस रिहर्सल 23 जनवरी होगी। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियास बोलसोनारो होंगे। इस बार के परेड में कुछ खास झांकियां भी दिखने वाली हैं। जैसे एनडीआरएफ की झांकी पहली बार परेड में हिस्सा लेगी, वहीं काशी की झांकी भी दर्शकों को दिखेगी। असली परेड से पहले देखें कौन-कौन सी झांकियां इस बार दिखेंगी और 23 जनवरी को होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान आपको किन रास्तों से बचकर जाना है और कौन से मार्ग रहेंगे बंद जाने हर एक डिटेल...
गणतंत्र दिवसः फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते आज बंद रहेंगी ये सड़कें, देख लें डायवर्जन प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल बृहस्पतिवार 23 जनवरी को आयोजित की जाएगी। रिहर्सल परेड बृहस्पतिवार सुबह 9:50 मिनट पर विजय चौक से शुरू होकर लालकिला तक जाएगी। परेड विजय चौक से राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, डब्ल्यू पाइंट (तिलक ब्रिज), बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग होते हुए लालकिला मैदान पहुंचेगी। 26 जनवरी को परेड इस रूट से गुजरेगी और यही रास्ते बंद रहेंगे। 23 जनवरी को दो मेट्रो स्टेशन व 26 जनवरी को चार मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।
वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वह सुबह से दोपहर बाद तक नई दिल्ली व मध्य दिल्ली में आने से बचें। मार्गों के बंद होने के कारण बृहस्पतिवार को मध्य व नई दिल्ली में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम होने की संभावना है। दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) एनएस बुंदेला के अनुसार, पड़ोसी राज्यों से अपील की गई है कि 22 जनवरी की रात से भारी वाहनों को दिल्ली की तरफ न आने दें। पड़ोसी राज्यों से बात कर 22 जनवरी की रात से संयुक्त रूप से चेकिंग की जाएगी। सुबह 9 बजे से साढ़े बारह बजे तक परेड रूट की तरफ आने से बचें।
. 22 जनवरी को शाम साढ़े छह बजे से 23 जनवरी को परेड खत्म होने तक राजपथ विजय चौक से इंडिया गेट तक पूरी तरह बंद रहेगा।
. 22 जनवरी की रात 11 बजे और परेड खत्म होने तक रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड से राजपथ पर ट्रैफिक को क्रॉस करने पर प्रतिबंध रहेगा।
. 23 जनवरी को सुबह सवा 9 बजे से परेड के तिलक मार्ग क्रॉसिंग तक पहुंचने तक सी-हैक्सागन -इंडिया गेट बंद रहेगा।
. सुबह साढ़े 9 बजे से राजपथ पर रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड़ व सी-हैक्सागन मार्गों से क्रॉसिंग पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।
. 23 जनवरी को सुबह 10 बजे के बाद तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग आदि मार्गों पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इंडिया गेट सर्किल, आईटीओ चौक व दिल्ली गेट पूरी तरह बंद रहेंगे।
उत्तर-दक्षिण आने-जाने के लिए
उत्तर से दक्षिण की तरफ जाने के लिए रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, आईपी फ्लाईओवर, राजघाट व रिंग रोड होकर जा सकते हैं। इसके अलावा अरविंदो चौक से लेफ्ट टर्न लेकर, सफदरजंग रोड, कौटिल्या मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, मटर टेरेसा क्रिसेंट गोलचक्कर, राममनोहर लोहिया अस्पताल और बाबा खड़क सिंह मार्ग होकर आगे जा सकते हैं।
पूर्व-पश्चिम आने-जाने के लिए
. रिंग रोड, भैरों रोड, मथुरा रोड, लोदी रोड, अरविंदो मार्ग, एम्स चौक, रिंग रोड धौला कुआं, वंदे मातरम, शंकर रोड होकर पार्क स्ट्रीट जा सकते हैं। इसके अलावा रिंग रोड, बुलेवर्ड मार्ग, बर्फ खाना चौक, रानी झांसी रोड, फैज रोड व देशबंधु गुप्ता रोड आदि जगह होकर जा सकते हैं।
. उत्तरी दिल्ली की तरफ से झंडेवालान होकर रानी झांसी रोड, देशबंधु गुप्ता रोड़, शीला सिनेमा रोड, पुल बंगस होकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा सकते हैं।