{"_id":"5dbfa4f18ebc3e93d2292557","slug":"tis-hazari-violence-new-eight-videos-of-incident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीस हजारी कोर्ट बवाल: सामने आए आठ नए वीडियो, पहले पुलिसवालों को पीटा, फिर बाइकों में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस हजारी कोर्ट बवाल: सामने आए आठ नए वीडियो, पहले पुलिसवालों को पीटा, फिर बाइकों में लगाई आग
Mon, 04 Nov 2019 09:41 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 04 Nov 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
तीस हजारी कोर्ट में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच हुए बवाल के 7-8 नए वीडियो सामने आए हैं। जांच में लगे पुलिस अधिकारी इन्हें बेहद महत्वपूर्ण बता रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ वकील जबरन कोर्ट के लॉकअप में घुसकर पुलिसकर्मियों को पीट रहे हैं। बाकी पुलिसकर्मी जान बचाने को इधर-उधर भाग रहे हैं। वीडियो में दिखा कि भीड़ की पिटाई से एक पुलिसकर्मी बेहोश हो गया। इसके अलावा, लॉकअप के बाहर वकीलों के हंगामे और आगजनी के वीडियो भी सामने आए हैं। पुलिस ने इन्हें कब्जे में ले लिया है।
तीस हजारी कोर्ट में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
कुछ वीडियो में दिख रहा है कि लॉकअप के बाहर कुछ लोग बाइक में आग लगाने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ लोग बड़े-बड़े पत्थरों से लॉकअप पर लगे ताले को भी तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। लॉकअप के अंदर से यह वीडियो बनाए गए हैं। दूसरी ओर, आग का धुआं लॉकअप में जाते हुए और पुलिसकर्मी जलते वाहनों पर पानी डालते दिख रहे हैं। वीडियो के मुताबिक, अंदर मौजूद कुछ पुलिसकर्मी बाहर जुटी भीड़ को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन भीड़ उनकी सुनने को तैयार नहीं है।
तीस हजारी कोर्ट में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
एक अन्य वीडियो में वकीलों के लॉकअप से जाने के बाद पुलिसकर्मी किसी तरह लॉकअप का गेट बंद करते हुए और बेहोश हुए पुलिसकर्मी को उठाते दिख रहे हैं। एक वीडियो कोर्ट के गेट का सामने आया है। वीडियो में दिखा कि कुछ वकीलों ने पुलिसकर्मियों को पीटा है, जिसमें दो का सिर फट गया। वह अपना सिर पकड़कर बाहर भागते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीस हजारी कोर्ट में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित वकीलों को मुआवजा दे दिल्ली सरकार: हाईकोर्ट
हाईकोर्ट ने तीस हजारी कोर्ट में शनिवार को वकीलों और पुलिस के बीच हुए बवाल में घायल वकीलों को मुआवजा देने के लिए दिल्ली सरकार को निर्देश जारी किए हैं। पीठ ने यह भी कहा कि अगर किसी पीड़ित को बाद में मुआवजे के अतिरिक्त भी आर्थिक मदद की आवश्यकता पड़े तो उसकी भी व्यवस्था की जाए।
हाईकोर्ट ने तीस हजारी कोर्ट में शनिवार को वकीलों और पुलिस के बीच हुए बवाल में घायल वकीलों को मुआवजा देने के लिए दिल्ली सरकार को निर्देश जारी किए हैं। पीठ ने यह भी कहा कि अगर किसी पीड़ित को बाद में मुआवजे के अतिरिक्त भी आर्थिक मदद की आवश्यकता पड़े तो उसकी भी व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
तीस हजारी कोर्ट में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
न्यायमूर्ति डीएन पटेल और सी. हरिशंकर की पीठ ने रविवार को मामले में स्वत: संज्ञान लेने के दौरान दिल्ली सरकार को निर्देश दिया कि तीस हजारी कोर्ट में हुए बवाल के दौरान गोली लगने से घायल हुए वकील विजय वर्मा को 50 हजार रुपये व अन्य दो घायलों को 15 व 10 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाए। मामले की सुनवाई के दौरान बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से पीठ के समक्ष यह आग्रह किया गया कि इस घटना में पीड़ितों को राज्य सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाए, जिस पर सहमति जताते हुए पीठ ने यह निर्देश दिए।