{"_id":"36168b4519fa98b2892500410ec4df85","slug":"the-man-flew-a-kite-on-the-first-morning-of-freedom-on-red-fort","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आजादी की पहली सुबह इस शख्स ने लालकिले पर उड़ाई पतंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी की पहली सुबह इस शख्स ने लालकिले पर उड़ाई पतंग
Sat, 15 Aug 2015 10:23 AM IST
Updated Sat, 15 Aug 2015 10:23 AM IST
विज्ञापन
आजादी की पहली सुबह इस शख्स ने लालकिले पर उड़ाई पतंग
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिस आजाद हिंदुस्तान की आरजू वीरों ने की थी, वह यह भारत नहीं है। सरकारों की उदासीनता से आजादी के मायने बदल गए हैं। आज भ्रष्टाचार और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध हावी हैं। आजादी की जंग में परवानों ने शिद्दत से शहादत दी, लेकिन महज कागजों पर सम्मान मिल रहा है। मैंने आजादी की जंग तो लड़ी, मगर उसका तमगा पाने को कोई दावा नहीं किया। आजादी की पूर्व संध्या पर अमर उजाला से विशेष बातचीत में आजादी के बाद पहली बार लाल किले पर तिरंगा पतंग फहराने वाले नसीम मिर्जा बेग चंगेजी (105) ने अनछुई बातें साझा कीं।
(रिपोर्ट: सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली)
आजादी की पहली सुबह इस शख्स ने लालकिले पर उड़ाई पतंग
2 of 7
मुझे आज भी वो पल याद है, जब रेडियो पर आजाद भारत की खबर सुनी। पूरी दिल्ली में जश्न का माहौल था। आजादी की जंग में न कोई हिंदू था न मुसलमान। खबर मिलते ही हम लोग सीधे लाल किला पहुंच गए। घर के पास तिरंगे के रंग की पतंग उड़ाई। बड़ी तिरंगा पतंग उड़ाने पर हर कोई आसमान की तरफ देखकर झूम रहा था। जामा मस्जिद का इलाका मुस्लिम बहुल था, लेकिन यहां हर कोई आजादी के जश्न में डूबा हुआ था। आजाद परिंदों की तरह बस हम लाल किले के बाहर प्रांगण में उड़े जा रहे थे।
आजादी की पहली सुबह इस शख्स ने लालकिले पर उड़ाई पतंग
3 of 7
हिंदुस्तान को आजाद करवाने का सपना देखा था, उसी की चाह में भगत सिंह जैसे महान लोगों से मिलना हुआ, जोकि किसी तगमे की चाह में नहीं, बल्कि भारत माता की आजादी के लिए लड़ रहे थे। वर्ष 1929 में दरियागंज स्थित सब्जी मंडी में मेरी पहली मुलाकात भगत सिंह से हुई थी, जब वे ब्रिटिश संसद में विस्फोट करने दिल्ली पहुंचे थे। वे गले में जनेऊ डाले थे। लगा कि कोई पंडित है। साथी दयाराम के साथ मैं उनके आने-जाने से लेकर खाने-पीने का काम संभालता था। उन्हें बताया गया था कि यदि पकड़े गए तो सीधे फांसी होगी। उन्होंने हंसते हुए कहा... मां के लिए एक जीवन तो क्या हजार कुर्बान।
विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी की पहली सुबह इस शख्स ने लालकिले पर उड़ाई पतंग
4 of 7
बस इसी बात को गांठ बांधी और आजादी की जंग में कूद गया। चौधरी ब्रह्मप्रकाश, रफात मिर्जा गली शाहतारी, डॉ. मिर्जा अहमद अली शाह गंज, वासुदेव, सुभद्रा जोशी, जहां बेगम, शिवचरण गुप्ता आदि के साथ काम किया। आजादी के बाद हम जश्न में डूबे रहे और कुछ लोग स्वतंत्रता संग्राम के सर्टिफिकेट जुटाने में। कई ऐसे नाम हैं, जो असल में जंग में अपना सब कुछ न्यौछावर कर बैठे, लेकिन आज वे गुमनामी के अंधेरों में हैं।
विज्ञापन
आजादी की पहली सुबह इस शख्स ने लालकिले पर उड़ाई पतंग
5 of 7
भारत का विभाजन गलत हुआ, जोकि पंडित नेहरू ने करवाया था। उनकी साजिश का असर आज सीमा पर देखने को मिलता है। अगर उन्होंने गलत फैसला न किया होता तो शायद आज हम दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति होते। मुझे याद है कि मैं अल्लामा मशरिकी के साथ फतेहपुरी होटल में था। वे जिन्ना से टेलीफोन पर बात कर रहे थे, जोकि इंपीरियल होटल में ठहरे हुए थे। अल्लामा ने जिन्ना से विभाजन की बात छोड़ देने को कहा, लेकिन उन्होंने कहा कि मैं मजबूर हूं। खुद मौलाना आजाद ने 30 पेज लॉकर में रखे थे, जिसमें लिखा है कि नेहरू की कुछ गलत बातों ने देश का विभाजन कर दिया। मौलाना के वो कागज आज मेरे पास सबूत के रूप में रखे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।