पाकिस्तान ने भले ही विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को साठ घंटे रखने के बाद भारत को सौंप दिया हो लेकिन इस दौरान उन्हें किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा इसे लेकर एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। भारत में लौटने पर जब अभिनंदन का मेडिकल कराया गया तो एक बार फिर पाकिस्तान की करतूत सामने आई।
अभिनंदन की मेडिकल रिपोर्ट में हुए पांच बड़े खुलासे, फिर सामने आई पाकिस्तान की करतूत
पहला खुलासा
पाकिस्तान में विंग कमांडर जब पेराशूट लेकर पीओके में उतरे तो वहां लोगों ने उन्हें पकड़कर मारना शुरू कर दिया। इसकी पुष्टि वायरल हुए वीडियो व उनकी मेडिकल रिपोर्ट में भी हुई है। अभिनंदन वर्तमान की रीढ़ की हड्डी और पसली में चोट आई है। मेडिकल जांच में यह बात सामने आई है।
दूसरा खुलासा
दूसरा खुलासा तब हुआ जब न्यूज एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी कि विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान में किसी भी तरह की शारीरिक प्रताड़ना नहीं दी गई लेकिन उन्हें मानसिक रूप से बेहद प्रताड़ित किया गया। सूत्रों के मुताबिक यह जानकारी भी मिली कि अभिनंदन ने एयरफोर्स के अधिकारियों को बताया कि वह पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी आईएसआई की कस्टडी में रखे गए थे। उन्हीं ने अभिनंदन का इंटेरोगेशन किया था।
तीसरा खुलासा
विंग कमांडर अभिनंदन को भारत को सौंपने में देरी का माइंडगेम भी आईएसआई ने ही खेला। दिनभर समस्त देशवासी इधर अभिनंदन के वतन लौटने का बेसब्री से इंतजार करते रहे तो वहीं पाकिस्तान में आईएसआई ने अभिनंदन को छोड़ने में सुबह से शाम कर दी।
चौथा खुलासा
पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन का एक वीडियो भी जारी किया जिसमें वह पाकिस्तान सेना की प्रशंसा और भारतीय मीडिया की आलोचना करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में कई कट लगाए गए हैं जिससे साबित होता है कि आईएसआई ने वीडियो को एडिट कर तैयार किया और अपने मनमुताबिक बातें उसमें शामिल कर उसे जारी कर दिया।