{"_id":"59ad8faa4f1c1be4278b5141","slug":"teachers-day-2017-special","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Teacher's Day : करियर ही नहीं जीने का तरीका भी बेहतर बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Teacher's Day : करियर ही नहीं जीने का तरीका भी बेहतर बनाया
Tue, 05 Sep 2017 10:52 AM IST
संदीप वर्मा/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
संदीप वर्मा/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हमारे जीवन में अध्यापक का अहम योगदान है। इन्हीं शिक्षकों से सीखी हुई चीजें न केवल हमें करियर में आगे बढ़ाती हैं बल्कि जीवन भर काम आती हैं। शिक्षक कोई भी हो सकता है, माता-पिता, भाई-बहन या स्कूल, कॉलेज का अध्यापक या कोई अन्य। पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर मनाए जाने वाले टीचर्स डे पर हमने जिले के कुछ प्रतिष्ठित अधिकारियों, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों से उनके जीवन में विशेष योगदान देने वाले शिक्षकों के बारे में बात की।
दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर का योगदान
2 of 10
बीएन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
हम अपने जीवन और करियर के लिए जो सीखते हैं, उसमें शिक्षकों का विशेष योगदान होता है। मेरे जीवन में भी कई शिक्षकों का खास योगदान है। खासकर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर संगम लाल का। उन्होंने न केवल किताबी बातें बल्कि नैतिक मूल्यों की भी जानकारी दी।-बीएन सिंह, जिलाधिकारी
सबकी इज्जत करना सिखाया
3 of 10
demo pic
पंजाब स्थित होशियारपर जिले के स्कूल में हमारे शिक्षक केएस द्योल और कॉलेज में आरएस बावा ने हमें किताबी ज्ञान के साथ-साथ नैतिक शिक्षा का भी ज्ञान दिया। जो आज भी काम आ रहा है। उन्होंने हमें शिक्षण के साथ आंतरिक रूप से भी एक सभ्य नागरिक व देशभक्ति की शिक्षा दी। दोनों ने हमें सबकी इज्जत करना सिखाया।-डॉ. जेपी शर्मा, वाइस चांसलर जीबीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता ने हर मोड़ पर दिखाई राह
4 of 10
लवकुमार
- फोटो : अमर उजाला
मैं जो भी हूं, उसमें मेरे पिता महेंद्रपाल का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने जीवन के हर मोड़ पर मुझे राह दिखाई है। मेरे पिता बैंक अधिकारी थे और मेरे ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद उन्होंने मुझसे कहा कि ऐसा कोई काम करूं जो समाज सेवा से जुड़ा हो, चुनौतियां हों और कुछ नया करने का मौका मिले। उन्होंने मुझे सिविल सेवा की तैयारी के लिए दिल्ली भेजा। दो बार सफलता न मिलने के बावजूद उन्होंने मेरा उत्साहवर्धन किया और तीसरे प्रयास में मुझे सफलता मिल गई।-लवकुमार, एसएसपी, गौतमबुद्धनगर
विज्ञापन
डॉ. हरि सिंह ने बदला नजरिया
5 of 10
demo pic
कुरुक्षेत्र के एनआईईटी कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉ. हरि सिंह ने मेरे जीवन जीने का नजरिया ही बदल दिया। वह न केवल विद्यार्थियों को बहुत अच्छा पढ़ाते थे बल्कि एक अभिभावक की तरह उनके हर सुख-दुख का ख्याल रखते थे। सही मायनों में जीवन के हर पहलू पर उनकी दी हुई शिक्षा और अनुशासन ही काम आया।-डॉ. रोहित गर्ग, निदेशक जीएनओआईटी कॉलेेज
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।