फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिन्मयानंद को एक और बड़ा झटका, संत समाज के इस फैसले टूट जाएगा स्वामी

Sun, 22 Sep 2019 08:30 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 22 Sep 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
Swami Chinmayanand expelled from saint society
फाइल फोटो
दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने संत समाज से बहिष्कृत कर दिया है। हालांकि हरिद्वार में दस अक्तूबर को होने वाली अखाड़ा परिषद की बैठक में विभिन्न अखाड़ों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में इस पर मुहर लगेगी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि एक ओर जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत समाज का माथा ऊंचा कर रखा है, वहीं स्वामी चिन्मयानंद ने अपने कृत्य से संत समाज को अपमानित किया है। 
Swami Chinmayanand expelled from saint society
स्वामी चिन्मयानंद की कोर्ट में पेशी - फोटो : अमर उजाला
चिन्मयानंद का उक्त कृत्य निंदनीय ही नहीं अक्षम्य भी है। हालांकि वह संत परंपरा से आते हैं, लेकिन उनके कृत्य के बाद उन्हें संत कहने का कोई औचित्य ही नहीं रह जाता है। यह कृत्य संत समाज की प्रतिष्ठा, उसकी छवि और मर्यादा को धूमिल करता है। संत समाज इस घटना से आहत है। इसी क्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद केउपाध्यक्ष और निर्मल पंचायती अखाड़ा के सचिव महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री बोले, यह निंदनीय है, ऐसे ही बाबाओं से संत समाज अपमानित हो रहा है, उसकी छवि खराब हो रही है।
 
Swami Chinmayanand expelled from saint society
स्वामी चिन्मयानंद गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बता दें, बाबा रामरहीम प्रकरण से आहत अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने फर्जी संतों पर नकेल कसने की तैयारी की थी। परिषद का कहना था कि संत-महात्मा, बाबा के नाम पर आमजन की आस्था से खिलवाड़ और संतों की मर्यादा को धूमिल कर रहे तथाकथित बाबाओं को बेनकाब किया जाएगा। परिषद की बैठक के बाद फर्जी महात्माओं की लिस्ट जारी की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Swami Chinmayanand expelled from saint society
पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद - फोटो : PTI
संतों ने यह भी कहा था कि ऐसी घटनाओं से संतों की मर्यादा धूमिल होती है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि तमाम ढोंगी और बहुरूपिये अपने नाम के आगे बाबा या महात्मा लिखकर संत समाज को बदनाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Swami Chinmayanand expelled from saint society
स्वामी चिन्मयानंद की कोर्ट में पेशी - फोटो : अमर उजाला
परिषद का मानना है कि ऐसे मामलों में कड़ा और निर्णायक फैसला लेना जरूरी है। अखाड़ा प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय कथित बाबाओं की सूची तैयार करके परिषद के साथ-साथ संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी सौंपने को कहा गया था। आम जनमानस को भी ऐसे बाबाओं से दूर  रहने के लिए आगाह किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed