फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां देसी जमीन पर लगा इंटरनेशनल टच, देखने के लिए है सिर्फ 14 दिन का मौका

Thu, 02 Feb 2017 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 02 Feb 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
surajkund fare and its excellent features about art and culture
surajkund fare - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ 31वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला शुरू हो गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पर्यटन मंत्री रामविलास शर्मा, राव इंद्रजीत सिंह, विपुल गोयल, सीपीएस सीमा त्रिखा, विधायक टेकचंद शर्मा, झारखंड के पर्यटन मंत्री अमर कुमार बौरी और भारत में मिश्र के राजदूत हातेम तगेल्डिन ने संयुक्त रूप से मेले की शुरूआत की। उन्होंने टीम के साथ मेले का भ्रमण भी किया और कैशलेस तरीके से खरीदारी भी की।

surajkund fare and its excellent features about art and culture
देश व विदेश से आए कलाकारों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को बसंत पंचमी और सर छोटूराम जयंती की बधाई देते हुए कहा कि आज अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की पुण्यतिथि भी है।
surajkund fare and its excellent features about art and culture
इस अवसर पर हम सब यहांइकट्ठे हुए हैं। यह मेला आपस की दूरियां कम करने का एक सांझा मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष में होने वाले सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में भागीदारी प्रदेश तेलंगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
surajkund fare and its excellent features about art and culture
झारखंड राज्य एक विशेष प्रदेश है। इस प्रदेश को प्रकृति का आशीर्वाद मिला हुआ है। वहां काफी क्षेत्र पहाड़ी व खनिज संपदाओं से भरपूर हैं। इस वर्ष वे झारखंड का दौरा जरूर करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि मेले में 23 देशों के कलाकार और शिल्पकार हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
surajkund fare and its excellent features about art and culture
मेले के आयोजन से विभिन्न प्रदेशों के कलाकारों को एक दूसरे की कला संस्कृति को जानने और समझने का मौका मिलेगा। मेले से मुख्यमंत्री ने मोबिक वीक ऐप व पीओएस प्रणाली के माध्यम से नेपाल के स्टाल से एक शॉल और श्रीलंका के स्टाल से हाथ से तैयार की गई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्वयं की निर्मित तस्वीर भी खरीदी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed