फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्पेशल कोर्ट में होगी सुनंदा पुष्कर मर्डर केस की सुनवाई, बढ़ी शशि थरूर की मुश्किलें

Fri, 25 May 2018 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 May 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
sunanda pushkar death case transferred to special court in delhi ncr
sunanda pushkar shashi tharoor

विधायक व सांसदों के मामलों की सुनवाई के लिए बनाई गई विशेष अदालत के समक्ष अब सुनंदा पुष्कर मामले की सुनवाई होगी। पुलिस ने इस मामले में 14 जनवरी को सांसद शशि थरूर के खिलाफ प्रताड़ना व खुदकुशी के लिए विवश करने की धाराओं में चार्जशीट दाखिल की थी। 

sunanda pushkar death case transferred to special court in delhi ncr
sunanda pushkar shashi tharoor

सुनंदा 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में मृत पाई गई थीं। पटियाला हाउस अदालत के महानगर दंडाधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने केस को सुनवाई के लिए विशेष अदालत के समक्ष भेजते हुए कहा चूंकि इस मामले में आरोपी शशि थरूर सांसद हैं। इसलिए इस मामले की सुनवाई विधायक व सांसदों के मामलों की सुनवाई के लिए बनाई गई विशेष अदालत के समक्ष ही हो सकती है। 

sunanda pushkar death case transferred to special court in delhi ncr
सुनंदा पुष्कर, शशि थरुर

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हाईकोर्ट ने राजधानी में आरोपी विधायक व सांसदों के मामलों की सुनवाई के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में दो विशेष अदालत बनाई थीं। इनमें से कोर्ट एसीएमएम समर विशाल व दूसरी कोर्ट विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार की है। इन अदालतों में केस का निबटारा एक साल के भीतर करने का प्रावधान किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sunanda pushkar death case transferred to special court in delhi ncr
सुनंदा पुष्कर, शशि थरुर

एसीएमएम समर विशाल के समक्ष सुनंदा के केस की सुनवाई 28 मई को 3 बजे तय की गई है। अब वह अदालत ही पुलिस की चार्जशीट पर संज्ञान लेगी या खारिज करेगी। इसके बाद ही केस आगे की सुनवाई का रास्ता तय होगा।  दिल्ली पुलिस ने 14 मई को मामले की करीब चार साल के बाद शशि थरूर के खिलाफ तीन हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। 

विज्ञापन
sunanda pushkar death case transferred to special court in delhi ncr
सुनंदा पुष्कर, शशि थरुर
बृहस्पतिवार को पेश मामले की सुनवाई के दौरान भाजपा नेता सुब्रहमणियम स्वामी भी मौजूद थे। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि जब यह मामला संज्ञान लेने के बाद सत्र अदालत में पहुंचेगा तो वह हत्या व साक्ष्य मिटाने की धारा जोड़ने के लिए अर्जी दायर करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed