{"_id":"5f38ed6d504ff803e604c1ec","slug":"sudiksha-bhati-case-latest-update-some-people-trying-to-twist-the-narrative-of-the-incident-says-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महज सड़क दु्र्घटना के कारण हुई सुदीक्षा भाटी की मौत, क्या परिजनों ने दिया घटना को दूसरा रंग?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महज सड़क दु्र्घटना के कारण हुई सुदीक्षा भाटी की मौत, क्या परिजनों ने दिया घटना को दूसरा रंग?
Sun, 16 Aug 2020 02:26 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 16 Aug 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
सुदीक्षा भाटी
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिका में स्कॉलरशिप पर पढ़ाई कर रही बुलंदशहर की छात्रा सुदीक्षा भाटी की मौत का मामला हर रोज नया मोड़ ले रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ के बाद पता चला कि सुदीक्षा रास्ते में छेड़खानी का शिकार नहीं हुई थी, बल्कि दूसरे कारणों से सड़क दुर्घटना हुई जिसमें उसकी मौत हो गई।
बच्चियों को पढ़ाती सुदीक्षा की तस्वीर और बेटी के गम में रोती मां
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को पुलिस ने बताया कि छेड़खानी की बात सुदीक्षा के परिवारवालों ने की थी। उनका आरोप था कि दो बाइक सवार लोग काफी देर से उसकी गाड़ी का पीछा कर रहे थे। परिजनों ने बाइक सवारों पर पीछा करने के साथ-साथ छेड़खानी का भी आरोप लगाया और कहा था कि उन्हीं के कारण सुदीक्षा की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई।
सुदीक्षा की मां रोते हुए
- फोटो : अमर उजाला
वहीं गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के बाद रविवार को पुलिस ने कहा कि इस मामले में छेड़खानी की बात सामने नहीं आई है। कुछ लोग पूरी घटना को तोड़-मरोड़कर दूसरा रूप देने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुदीक्षा भाटी
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि ऐसा मालूम पड़ता है कि सुदीक्षा का शव डेरी स्केनर गांव में पहुंचने के बाद ही कुछ लोगों ने पूरे मामले को तोड़-मरोड़कर पेश करने की कोशिश की।
विज्ञापन
सुदीक्षा भाटी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने परिजनों की ओर इशारा करते हुए कहा कि चूंकि सुदीक्षा को अमेरिका में पढ़ाई करने के लिए अच्छी-खासी रकम का स्कॉलरशिप पैकेज मिला हुआ था, इसलिए उसकी मौत के बाद लोगों के मन में मुआवजा राशि की बात आई होगी, जिस कारण से पूरे मामले को नया रूप देने की कोशिश की गई।